spot_img

Mumbai : सुनेत्रा अजीत पवार को पुणे और बीड जिले के संरक्षक मंत्री की जिम्मेदारी

Mumbai: Sunetra Ajit Pawar appointed Guardian Minister of Pune and Beed districts

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजीत पवार (Maharashtra Deputy Chief Minister Sunetra Ajit Pawar) को मंगलवार को पुणे और बीड जिले का संरक्षक मंत्री नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति मुख्यमंत्री देवेंद्र (Minister Devendra Fadnavis) के निर्देश पर सामान्य प्रशासन विभाग ने की है। यह जानकारी सामान्य प्रशासन विभाग ने दी।

महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के पास पुणे और बीड़ जिले का संरक्षक मंत्री पद था। अजीत पवार का निधन २८ जनवरी (Ajit Pawar passed away on January 28) को पुणे के बारामती में विमान हादसे में हो गया था। इसके बाद अजीत पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई। मंगलवार को महाराष्ट्र सरकार ने सुनेत्रा पवार को पुणे और बीड़ जिले के संरक्षक मंत्री पद पर नियुक्त किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार पुणे और बीड़ जिले के प्रशासनिक काम में कोई रुकावट न आए, इसलिए यह नियुक्ति की जा रही है।

पुणे और बीड दोनों जिले राजनीतिक रूप से बहुत संवेदनशील हैं। सुनेत्रा पवार के सामने मुख्य चुनौती पुणे में इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को शुरू करवाना और बीड में राजनीतिक समीकरणों को संभालना और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है।

Explore our articles