spot_img

New Delhi : केरल के विपक्षी सांसदों का संसद भवन के बाहर प्रदर्शन, केंद्रीय बजट में उपेक्षा का आरोप

New Delhi: Opposition MPs from Kerala protest outside Parliament, alleging neglect in the Union Budget

नई दिल्ली : (New Delhi) केंद्रीय बजट में केरल की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए विपक्षी सांसदों ने संसद भवन के मकर द्वार पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस विरोध में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल (Congress General Secretary KC Venugopal) समेत कई सांसद शामिल हुए। सांसदों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सांसदों ने आरोप लगाया कि बजट राज्य के साथ भेदभाव वाला है और उसकी मुख्य मांगों को पूरा करने में नाकाम रहा है।

इन सांसदों ने बजट को “केरल विरोधी बजट” (anti-Kerala budget) करार देते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने आवंटन और नीतिगत प्राथमिकताओं में विशेषकर केरल और तमिलनाडु की अनदेखी की है। इसके अलावा केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने भी वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण (Kerala Chief Minister Pinarayi Vijayan also criticized Finance Minister Nirmala Sitharaman) पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने जानबूझकर इस तथ्य को नजरअंदाज़ किया कि केरल भी भारत के नक्शे का हिस्सा है।

Explore our articles