
मुंबई : (Mumbai) रानी मुखर्जी स्टारर ‘मर्दानी 3’ (Rani Mukerji-starrer ‘Mardaani 3’) बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से कदम बढ़ा रही है। फिल्म ने दूसरे दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए लगभग 50 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की है। इसी के साथ फिल्म का कुल नेट कलेक्शन दो दिनों में 10 करोड़ रुपये के (net collection has crossed ₹10 crore in two days) पार पहुंच गया है। शनिवार को फिल्म ने करीब 6 करोड़ रुपये की कमाई की, जो इसके पहले दिन के मुकाबले बड़ी छलांग मानी जा रही है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि रविवार को इसमें और उछाल देखने को मिल सकता है।
ओपनिंग डे पर भी रचा रिकॉर्ड
फिल्म ने पहले दिन ही सभी अनुमानों को पीछे छोड़ दिया था। 4 करोड़ रुपये की ओपनिंग के साथ ‘मर्दानी 3’ न सिर्फ इस फ्रेंचाइज़ी की अब तक की सबसे बड़ी ओपनर बनी, बल्कि रानी मुखर्जी की सोलो फिल्मों में भी सबसे बड़ी शुरुआत दर्ज करने में सफल रही। महिला-प्रधान फिल्मों के लिहाज से भी यह ओपनिंग बेहद मजबूत मानी जा रही है। फिल्म को समीक्षकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है और दर्शकों के बीच भी इसका मजबूत वर्ड ऑफ माउथ (strong word-of-mouth) बनता दिख रहा है। सामाजिक मुद्दे पर आधारित यह थ्रिलर उन दर्शकों के लिए खास बन गई है जो कंटेंट-ड्रिवन सिनेमा को (special film for viewers who prioritize content-driven cinema) प्राथमिकता देते हैं।
रानी मुखर्जी की स्टार पावर बरकरार
रानी मुखर्जी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह सोलो लीड के तौर पर दर्शकों को थिएटर तक खींचने की क्षमता रखती हैं। अपने फिल्मी करियर के 30वें साल में इस तरह की बॉक्स ऑफिस सफलता हासिल करना उनकी निरंतर लोकप्रियता और विश्वसनीयता को दर्शाता है।


