
हरिद्वार : (Haridwar) प्रदेश भर में चलाए जा रहे आपरेशन कालनेमि (Under Operation Kalnemi) के तहत रानीपुर कोतवाली पुलिस ने 11 कालनेमियों को गिरफ्तार किया है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार (state government) के द्वारा पूरे राज्य में आपरेशन कालनेमि चलाया जा रहा है। इसी के तहत रानीपुर कोतवाली पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 11 ढोंगी बाबाओं को धर दबोचा।
रानीपुर कोतवाली पुलिस ने शनिवार को बताया कि शिवालिक नगर, गैस प्लान्ट आदि स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाकर धर्म की आड़ (guise of religion) में धोखाधड़ी करने वाले, बिना पहचान पत्र के रहने वाले कुल 11 संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनका चालान किया।
पकड़े गए आरोपितों (arrested accused) के नाम पते शिवम नाथ पुत्र भोलानाथ (38), वंश नाथ पुत्र शिवम नाथ निवासीगण घोसीपुरा थाना पथरी, हरिद्वार (18), गुलमति पुत्र अशोक नाथ निवासी गेहसुपुरा थाना पथरी, हरिद्वार (20), जैनद्दीन पुत्र मेनुकूद्दीन ग्राम कलका सिया जिला बारबटा आसाम (26) वर्तमान पता झौग्गी झोपडी मायावती चौक शिवालिक नगर, नूर मौहम्मद पुत्र नुरु निवासी अहबाब नगर कोतवाली ज्वालापुर, हरिद्वार (52), भाषण अली पुत्र अब्दुल अली निवासी होरिसर थाना नेरुसर आसाम वर्तमान पता झौग्गी झोपडी मायावती चौक शिवालिक नगर उम्र (29), भावेश पुत्र माहाली निवासी महाशिया पुरा थाना केशिरी पश्चिम मेहदनीपुर कोलकता (33), हनीप पुत्र हसन अली निवासी किस्मत मैनबरी थाना कलका सिया आसाम हाल पता ब्रहमपुरी थाना सिडकुल, हरिद्वार (41), शेरअली पुत्र आसनुद्दीन निवासी ग्राम सतला थान कलका सिया आसाम हाल पता ब्रहमपुरी थाना सिडकुल जिला हरिद्वार उम्र (36), बोनी इसराईल पुत्र शोरब अली निवासी जुपीया मदरसा परा थाना मेरुरसर आसाम हाल पता ब्रहमपुरी थाना सिडकुल जिला हरिद्वार (54) व अब्बूकलाम पुत्र किराऊमत अली निवासी खतरतरी थाना कलकासिया आसाम (40) बताए गए हैं।


