
नई दिल्ली : (New Delhi) मुंबई की कंपनी बॉम्बे कोटेड एंड स्पेशल स्टील्स लिमिटेड आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (initial public offering) (IPO) के जरिए 191 करोड़ रुपये जुटाएगी। कंपनी ने आईपीओ लाने के लिए पूंजी बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (Securities and Exchange Board of India) (SEBI) के समक्ष अपना ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (draft red herring prospectus) (DRHP) दाखिल किया है।
कंपनी का 10 रुपये फेस वैल्यू वाला ये आईपीओ 191 करोड़ रुपये के शेयरों का एक नया इश्यू है, जिसमें बिक्री के लिए कोई प्रस्ताव (offer for sale) (OFS) शामिल नहीं है। इस आईपीओ से प्राप्त सभी आय सीधे कंपनी को जाएगी। कंपनी इस इश्यू से मिलने वाले 125 करोड़ रुपये का इस्तेमाल अपने कुछ बकाया कर्जों का भुगतान करने में करेगी। 18 करोड़ रुपये सीमेंस फाइनेंशियल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के साथ मौजूदा लीज व्यवस्था के तहत कैपिटल इक्विपमेंट के अधिग्रहण की लागत को फाइनेंस करने के लिए और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल किए जाएंगे।
कंपनी के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (National Stock Exchange) (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (Bombay Stock Exchange) (BSE) पर सूचीबद्ध होंगे। स्मार्ट होराइजन कैपिटल एडवाइजर प्राइवेट लिमिटेड इस आईपीओ का बुक-रनिंग लीड मैनेजर है, जबकि केफिन टेक्नोलॉजीज रजिस्ट्रार है।


