spot_img

Maharashtra : अजीत पवार के निधन के बाद रिक्त पदों के लिए मुख्यमंत्री से मिले राकांपा नेता

Maharashtra: NCP Leaders Meet Chief Minister Regarding Vacant Posts After Ajit Pawar's Death

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP AP) के अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार (Chief Minister Ajit Pawar) के निधन के बाद रिक्त हुए मंत्री पदों के संदर्भ में शुक्रवार को पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल की अगुवाई में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (president Praful Patel, met with Chief Minister Devendra Fadnavis) से मिला और मुख्यमंत्री से लगभग सवा घंटे तक चर्चा की।

मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि पार्टी प्रमुख अजीत पवार की विमान दुर्घटना में मौत के बाद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और अन्य कैबिनेट पोर्टफोलियो के खाली पदों को भरने का फैसला जल्द लिया जाएगा। पटेल ने कहा कि “हम महायुति गठबंधन में भागीदार हैं इसलिए हमें अजीत पवार के पद को जल्द से जल्द भरने के लिए सही फैसला लेना होगा। कोई भी फैसला लेने से पहले हमें जन भावना पर विचार करना होगा। हमें परिवार को उनके दुख से उबरने के लिए कुछ समय देना चाहिए। हम जल्द ही सुनेत्रा पवार और परिवार (Sunetra Pawar and the family) के साथ पार्टी के भविष्य के बारे में चर्चा करेंगे।”

पटेल ने कहा कि पवार परिवार और पार्टी नेताओं से सलाह-मशविरा करने के बाद लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए अंतिम फैसला किया जाएगा। यह पूछे जाने पर कि क्या अजीत पवार की पत्नी और राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार (Ajit Pawar’s wife and Rajya Sabha MP Sunetra Pawar) को उपमुख्यमंत्री पद दिया जा सकता है, पटेल ने कहा कि उनके नाम पर कोई आपत्ति नहीं है लेकिन यह भी कहा कि चर्चा अभी भी जारी है। मुख्यमंत्री के साथ हुई बैठक में राकांपा एपी के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल, प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे और पूर्व मंत्री धनंजय मुंडे (Senior NCP AP leaders Chhagan Bhujbal, state president Sunil Tatkare, and former minister Dhananjay Munde) शामिल थे।

उल्लेखनीय है कि बुधवार सुबह बारामती में हुए विमान दुर्घटना में 66 वर्षीय अजीत पवार का निधन हो गया था और गुरुवार को राजकीय सम्मान के साथ बारामती में उनका अंतिम संस्कार किया गया। आज सुबह अजीत पवार के बेटे पार्थ पवार, जय पवार और वरिष्ठ राकांपा नेता शरद पवार ने अजीत पवार की अस्थियों को चुना और आगे का धार्मिक कार्य कर रहे थे। आज पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण (former Vice President Jagdeep Dhankhar and former Chief Minister Prithviraj Chavan) ने राज्यसभा सदस्य सुनेत्रा पवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दी।

Explore our articles