spot_img

New Delhi : कमजोर शुरुआत के बाद रिकवरी की कोशिश में शेयर बाजार

New Delhi: Stock market attempts to recover after weak start

नई दिल्ली : (New Delhi) घरेलू शेयर बाजार (domestic stock market) में आज शुरुआती कारोबार के दौरान निचले स्तर से रिकवरी का रुख बनता हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत बड़ी गिरावट के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद बिकवाली के दबाव की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में और गिरावट आई, लेकिन पहले 15 मिनट के कारोबार के बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिससे दोनों सूचकांकों की चाल में सुधार होने लगा। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.42 प्रतिशत और निफ्टी 0.49 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।

10 बजे तक का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से नेस्ले, अपोलो हॉस्पिटल (Apollo Hospitals), टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, आईटीसी और डॉक्टर रेड्डीज लेबोरेट्रीज के शेयर 1.59 प्रतिशत से लेकर 0.72 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, टाटा स्टील, इंफोसिस, जेएसडब्ल्यू स्टील और कोल इंडिया के शेयर 4.21 प्रतिशत से लेकर 1.70 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट (BSE Sensex) में 2,672 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,306 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,366 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 11 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 19 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 16 शेयर हरे निशान में और 34 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स (BSE Sensex) आज 619.06 अंक की कमजोरी के साथ 81,947.31 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण इस सूचकांक की चाल में और कमजोरी आ गई। पहले 15 मिनट के कारोबार के बाद ही खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिससे सेंसेक्स की चाल सुधरने लगी। हालांकि खरीदारी होने के बावजूद ये सूचकांक शुरुआती कारोबार में लाल निशान में ही बना हुआ था। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 346.88 अंक की कमजोरी के साथ 82,219.49 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 171.35 अंक टूट कर 25,247.55 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने के बाद बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण ये सूचकांक थोड़ी देर में ही फिसल कर 25,218.95 अंक के स्तर तक गिर गया। इसके बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिससे निफ्टी की चाल में सुधार होने लगा। लगातार हो रही खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक निचले स्तर से 100 अंक से अधिक की रिकवरी करके 25,323.15 अंक के स्तर तक पहुंचने में सफल रहा। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद निफ्टी 124.50 अंक की गिरावट के साथ 25,294.40 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सेंसेक्स 221.69 अंक यानी 0.27 प्रतिशत की मजबूती के साथ 82,566.37 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 76.15 अंक यानी 0.30 प्रतिशत की उछाल के साथ 25,418.90 अंक के स्तर पर गुरुवार के कारोबार का अंत किया था।

Explore our articles