
मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र की राजनीति से आज एक बेहद दुखद और स्तब्ध कर देने वाली खबर सामने आई है। राज्य के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (Nationalist Congress Party) (NCP) के कद्दावर नेता अजित पवार (Ajit Pawar) का एक विमान हादसे में निधन हो गया है। यह दर्दनाक दुर्घटना बुधवार सुबह पुणे जिले के बारामती में उस समय हुई जब उनका निजी विमान लैंडिंग की कोशिश कर रहा था।
हादसे का घटनाक्रम
अजित पवार मुंबई से बारामती (Mumbai for Baramati) के लिए रवाना हुए थे, जहां उन्हें आगामी स्थानीय निकाय चुनावों के सिलसिले में कई जनसभाओं को संबोधित करना था। सुबह लगभग 8:45 बजे, बारामती एयरपोर्ट पर उतरते समय विमान का संतुलन बिगड़ गया और वह रनवे के पास क्रैश हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि विमान के मलबे में तुरंत आग लग गई और चारों ओर धुएं का गुबार छा गया।
मुख्य विवरण
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) और स्थानीय प्रशासन के अनुसार, इस हादसे में उपमुख्यमंत्री अजित पवार सहित कुल 5 लोगों की जान गई है। इसमें उनके सुरक्षाकर्मी और चालक दल के सदस्य शामिल थे।
संभावित मृतकों के नाम
1.अजित पवार
2.विदिप जाधव
3.पिंकी माली
4.सुमित कपूर
5.संभवी पाठक
विमान की जानकारी
दुर्घटनाग्रस्त विमान ‘लियरजेट 45’ (Learjet 45) था, जिसे एक निजी चार्टर कंपनी द्वारा संचालित किया जा रहा था।
प्रशासनिक कार्रवाई
घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है। DGCA ने हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं।
शोक की लहर
अजित पवार के निधन की पुष्टि होते ही पूरे महाराष्ट्र में शोक की लहर दौड़ गई है। वह राज्य की राजनीति के सबसे प्रभावशाली चेहरों में से एक थे और रिकॉर्ड छह बार उपमुख्यमंत्री के पद पर रहे। उनके परिवार के सदस्य, जिनमें सुप्रिया सुले और पार्थ पवार (Supriya Sule and Parth Pawar) शामिल हैं, दिल्ली से बारामती के लिए रवाना हो गए हैं।


