spot_img

Mumbai : महाराष्ट्र में बिहार भवन के निर्माण पर राजनति गरमाई

Mumbai: Politics Heats Up Over Construction of Bihar Bhavan in Maharashtra

बिहार में महाराष्ट्र भवन निर्माण करने की शिवसेना यूबीटी की मांग
मुंबई : (Mumbai)
महाराष्ट्र में बिहार भवन के निर्माण (construction of Bihar Bhavan in the state) पर सूबे में राजनीति गरमा गई है। इसी मुद्दे पर शिवसेना यूबीटी के नेता संजय राऊत (UBT leader Sanjay Raut) ने रविवार को कहा कि बिहार में भी महाराष्ट्र भवन होना चाहिए और इसके लिए पटना में पांच एकड़ जमीन बिहार सरकार को महाराष्ट्र सरकार को देना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि बिहार सरकार ने महाराष्ट्र में बिहार भवन का निर्माण करने के लिए निधि का आवंटन (Bihar government has allocated funds for the construction of Bihar Bhavan in Maharashtra) कर दिया है। इसका जोरदार विरोध पहले महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के नेता यशवंत किल्लेदार (Maharashtra Navnirman Sena (MNS) leader Yashwant Killedar) ने किया था और कहा था कि मनसे किसी भी कीमत पर मुंबई में बिहार भवन बनने नहीं देगी। इस पर बिहार के एक मंत्री ने कहा था कि मुंबई में बिहार भवन यहां के मरीजों और उनके रिश्तेदारों को मदद पहुंचाने के उद्देश्य से बनवाया जा रहा है। राज ठाकरे बिहार भवन के निर्माण का विरोध कैसे सकते हैं, वे क्या महाराष्ट्र के राजा हैं। मनसे नेता नितिन सरदेसाई (MNS leader Nitin Sardesai) ने कहा कि बिहार सरकार को अनाप शनाप खर्च करने की बजाय ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए, जिससे उनके राज्य के लोगों को अन्य राज्यों में भटकना न पड़े। बिहार सरकार स्थानीय लोगों को वहीं पर सुविधा देने में विफल हैं और अन्य लोगों पर अनावश्यक टिप्पणी कर रही है।

शिवसेना यूबीटी के नेता संजय राउत ने रविवार को इस मुद्दे पर कहा कि बिहार के मंत्री के बोलने का लहजा गलत है। बिहार सरकार को अगर मुंबई में महाराष्ट्र भवन बनवाना है तो इसके लिए राज्य सरकार को बिहार राज्य को जमीन आवंटित करनी पड़ेगी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को इस जमीन आवंटन के लिए सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए। साथ ही महाराष्ट्र सरकार को बिहार में भी महाराष्ट्र भवन के निर्माण के लिए पटना में पांच एकड़ जमीन की मांग करनी चाहिए।

इसके बाद महाराष्ट्र के शिवसेना शिंदे समूह के नेता संजय सिरसाट , (Shiv Sena Shinde group leader Sanjay Shirsat) ने कहा कि महाराष्ट्र में बिहार भवन बनना सांस्कृतिक आदान-प्रदान का हिस्सा है। इसका किसी को विरोध नहीं करना चाहिए। सिरसाट ने कहा कि दिल्ली में महाराष्ट्र सदन, उत्तरप्रदेश और जम्मू कश्मीर में महाराष्ट्र भवन है। समय आने पर उनकी सरकार बिहार और गुवाहाटी में भी महाराष्ट्र भवन का निर्माण करवाएगी। सिरसाट ने कहा कि इस विषय पर किसी को राजनीति नहीं करनी चाहिए।

Explore our articles