spot_img

Mumbai : सेलिब्रिटी पिकलबॉल शोडाउन के साथ वर्ल्ड पिकलबॉल लीग सीजन 2 का शानदार आगाज

Mumbai: World Pickleball League Season 2 Kicks Off with a Star-Studded Celebrity Pickleball Showdown

मुंबई : (Mumbai) वर्ल्ड पिकलबॉल लीग (डब्ल्यूपीबीएल) सीजन 2 (World Pickleball League (WPBL) Season 2) की शुरुआत मुंबई के जियो वर्ल्ड गार्डन (Jio World Garden in Mumbai) में बेहद शानदार अंदाज में हुई। देश की कुछ बड़ी फिल्मी हस्तियों सामंथा रुथ प्रभु, एटली, रितेश देशमुख, रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी (Samantha Ruth Prabhu, Atlee, Riteish Deshmukh, Rakul Preet Singh, and Jackky Bhagnani) ने शनिवार को सेलिब्रिटी पिकलबॉल शोडाउन में सेंटर कोर्ट पर उतरकर इस नए सीजन का धमाकेदार आगाज किया।

सीजन 2 ओपनिंग सेरेमनी के दौरान लीग की स्टार फ्रेंचाइजी के सह-मालिकों ने अपनी-अपनी टीमों के खिलाड़ियों के साथ मिलकर दर्शकों को खेल और मनोरंजन का अनोखा संगम दिखाया। यह सब भारत की नंबर एक पिकलबॉल लीग के दूसरे सीजन की वापसी को सेलिब्रेट करने के लिए किया गया।

वर्ल्ड पिकलबॉल लीग में कुल सात टीमें शामिल हैं, जिनके मालिक खेल और मनोरंजन जगत की नामचीन हस्तियां हैं। इनमें स्टार भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत, भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सुनील गावस्कर, अभिनेता रितेश और जेनेलिया देशमुख, सामंथा रुथ प्रभु, रकुल प्रीत सिंह, जैकी भगनानी और एटली (Indian cricketer Rishabh Pant, Indian cricket legend Sunil Gavaskar, actors Riteish and Genelia Deshmukh, Samantha Ruth Prabhu, Rakul Preet Singh, Jackky Bhagnani, and Atlee) शामिल हैं।

लीग का यह सीजन पहले से ज्यादा बड़ा और प्रतिस्पर्धी है, जिसमें 13 दिनों में कुल 120 मुकाबले खेले जाएंगे। इस दौरान 18 देशों के 56 बेहतरीन खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

लीग के संस्थापक और सीईओ गौरव नाटेकर (League founder and CEO Gaurav Natekar) ने कहा, “भारत की नंबर एक पिकलबॉल लीग के रूप में डब्ल्यूपीबीएल का सीजन 2 हमारे लिए एक बड़ा कदम है। सात टीमें, 18 देशों के 56 खिलाड़ी, विस्तारित फॉर्मेट और हमारे फ्रेंचाइजी मालिकों का जुनून, इन सभी के साथ हमारा फोकस खिलाड़ियों को बेहतर मंच देने और फैंस, पार्टनर्स व स्पॉन्सर्स के लिए एक उच्च गुणवत्ता वाला प्रतिस्पर्धी अनुभव प्रदान करने पर है। सेलिब्रिटी पिकलबॉल शोडाउन ने आने वाले रोमांचक सीजन की बेहतरीन झलक पेश की है।”

सेलिब्रिटी पिकलबॉल शोडाउन के साथ फैन्स के बीच उत्साह चरम पर पहुंच चुका है और अब डब्ल्यूपीबीएल सीजन 2 पूरी तरह प्रतिस्पर्धी मुकाबलों के लिए तैयार है। लीग चरण की शुरुआत 27 जनवरी से होगी, जहां पिछले सीजन के फाइनलिस्ट बेंगलुरु जवांस और पुणे यूनाइटेड (Bengaluru Jawans and Pune United) के बीच ब्लॉकबस्टर मुकाबला खेला जाएगा। टूर्नामेंट का फाइनल 8 फरवरी को आयोजित किया जाएगा।

Explore our articles