spot_img

New Delhi : केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस पर 982 पुलिस कर्मियों को दिए वीरता और सेवा पदक

New Delhi: Central Government Awards Gallantry and Service Medals to 982 Police Personnel on Republic Day

नई दिल्ली : (New Delhi) केंद्र सरकार (Central Government) ने गणतंत्र दिवस पर 982 पुलिस कर्मियों को वीरता और सेवा पदकों से सम्मानित किया है। इन पुरस्कारों से पुलिस, अग्निशमन सेवा, होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा और सुधारात्मक सेवा के कर्मियों को उनकी बहादुरी, समर्पण और विशिष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया जाएगा।

केंद्रीय गृह मंत्रालय (Union Home Ministry) के अनुसार इन पदकों में 125 वीरता पदक हैं, जिनमें 121 पुलिस कर्मियों और 4 अग्निशमन सेवाओं के कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। ये पदक जीवन और संपत्ति की रक्षा करने, अपराध रोकने या अपराधियों को पकड़ने के दौरान असाधारण साहसिक कार्यों के लिए दिए गए हैं। इनमें से 35 पदक नक्सलवाद प्रभावित क्षेत्रों में, 45 पदक जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में, 5 पदक को पूर्वोत्तर में और 40 पदकों को अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्यों के लिए दिया गया है।

इन पदकों में राज्यवार स्थिति की बात करें, तो बिहार से 3, दिल्ली से 14, जम्मू-कश्मीर से 33, मणिपुर से 5, महाराष्ट्र से 31, ओडिशा से 4, तेलंगाना से 1 और उत्तर प्रदेश से 18 पुलिसकर्मीयों और कर्नाटक के 3 और राजस्थान के 1 अग्निशमन कर्मी को शामिल किया गया है। साथ ही केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) (Central Reserve Police Force) के 12 जवानों को भी सम्मानित किया गया।

साथ ही सुरक्षा बलों के 101 कर्मियों को राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक प्रदान (President’s Distinguished Service Medal) किया गया है। इनमें 89 पुलिस सेवा, 5 अग्निशमन सेवा, 3 नागरिक सुरक्षा एवं होमगार्ड सेवा और 4 सुधारात्मक सेवा कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा।

इसके अलावा 756 सराहनीय सेवा पदक (756 Meritorious Service Medals)भी दिए गए हैं। इनमें 664 पुलिस सेवा, 34 अग्निशमन सेवा, 33 नागरिक सुरक्षा एवं होमगार्ड और 25 सुधारात्मक सेवा कर्मियों को शामिल किया गया है।

Explore our articles