
मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के मालाड रेलवे स्टेशन पर शिक्षक की हत्या (murdered a teacher at Malad railway station in Maharashtra) करने वाले आरोपित को रेलवे पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की गहन छानबीन बोरीवली रेलवे पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।
इस मामले की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया कि विलेपार्ले के नरसी मोंजी कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स में गणित के शिक्षक आलोक सिंह (31) शनिवार (Alok Singh (31), a mathematics teacher at Narsee Monjee College of Commerce in Vile Parle) शाम को लोकल ट्रेन से मालाड स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक एक पर उतर रहे थे। उसी समय उनका एक यात्री से मामूली विवाद हो गया और यात्री ने आलोक सिंह के पेट में चाकू घोंप दिया और मौके से फरार हो गया।
इस घटना में घायल आलोक सिंह को तत्काल कांदिवली स्थित शताब्दी अस्पताल में भर्ती (Shatabdi Hospital in Kandivali) करवाया गया, लेकिन इलाज के दौरान आलोक सिंह की मौत हो गई। बोरीवली रेलवे पुलिस स्टेशन की टीम ने इस घटना की छानबीन सीसीटीवी के सहयोग से शुरु की और आज आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित की पहचान ओमकार शिंदे (27) के रुप में (accused has been identified as Omkar Shinde (27))की गई है और उससे गहन पूछताछ की जा रही है।


