spot_img

Mumbai : कल्याण में फर्जी रेलवे विजिलेंस अधिकारी गिरफ्तार

Mumbai: Fake Railway Vigilance Officer Arrested in Kalyan

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के कल्याण रेलवे स्टेशन (Kalyan railway station in Maharashtra) पर पुलिस ने फर्जी रेलवे विजिलेंस अधिकारी को बुकिंग क्लर्क से २० हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की छानबीन कल्याण रेलवे पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।

इस मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि आरोपित की पहचान हरीश कांबले (Harish Kamble) के रुप में की गई है। आरोपित ने कल्याण रेलवे स्टेशन पर कार्यरत बुकिंग क्लर्क को अपनी पहचान रेलवे के विजिलेंस अधिकारी से करवाया और बुकिंग क्लर्क को उसका रेलवे प्रशासन के पास लंबित पैसों को तत्काल रिलीज करवाने का झांसा दिया।

इसके एवज में आरोपित ने बुकिंग क्लर्क से 60 हजार रुपये की मांग की। लेकिन बुकिंग क्लर्क को आरोपित हरीश कांबले पर शक हाे गया और बुकिंग क्लर्क ने इसकी शिकायत कल्याण रेलवे पुलिस स्टेशन की । इसी शिकायत के आधार पर कल्याण रेलवे पुलिस की टीम ने आरोपित को २० हजार रुपये की रकम लेते हुए गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की गहन छानबीन जारी है।

Explore our articles