
प्रयागराज : (Prayagraj) उत्तर प्रदेश में प्रयागराज जिले के धूमनगंज थाना क्षेत्र (Dhoomanganj police station area of Prayagraj district) में गुरुवार देर रात युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस मुकदमा दर्ज आरोपित की तलाश कर रही है।
सहायक पुलिस आयुक्त अजेन्द्र यादव (Assistant Commissioner of Police Ajendra Yadav) ने शुक्रवार को बताया कि धूमनगंज (resident of Neem Sarai in Dhoomanganj) के नीम सराय निवासी शमशाद (23) काे गुरुवार रात गोली मारकर बदमाश फरार हो गया। परिजनों ने घायल शमशाद को इलाज के लिए स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दिया है।
पूछताछ के दौरान परिवार से जानकारी मिली है कि गुरुवार रात को शमशाद का मोहल्ले के रहने वाले युवक शाहरुख से किसी बात को लेकर हुए विवाद हुआ था। घरवालों को आशंका है कि इसी वजह से शाहरुख ने शमशाद की गोली मारकर हत्या की है। पुलिस परिजनों की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश कर रही हैं।


