spot_img

Shimla : महिलाओं से 1500 रुपये का वादा निभाने में नाकाम रही कांग्रेस सरकार : डेजी ठाकुर

शिमला : (Shimla) भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष डेजी ठाकुर (BJP Mahila Morcha state president Daisy Thakur) ने कांग्रेस सरकार पर महिलाओं से किए गए वादों को पूरा न करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि 1500 रुपये मासिक सहायता की गारंटी हिमाचल की महिलाओं के साथ किया गया एक बड़ा राजनीतिक धोखा साबित हुई है।

उन्होंने बुधवार को एक बयान में कहा कि कांग्रेस ने 2022 के विधानसभा चुनाव (assembly elections) के दौरान झूठे वादों के सहारे सत्ता हासिल की, लेकिन तीन साल बीतने के बाद भी प्रदेश की लाखों महिलाएं अपने हक के लिए सरकार से जवाब मांग रही op हैं।

डेजी ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Chief Minister Sukhwinder Singh Sukhu) द्वारा मनाली विधानसभा क्षेत्र में सीमित संख्या में महिलाओं को 1500 रुपये देने की घोषणा पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह पूरे प्रदेश की महिलाओं के साथ भेदभाव है। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने साफ तौर पर यह कहा था कि हिमाचल प्रदेश की हर महिला को बिना किसी शर्त के हर महीने 1500 रुपये दिए जाएंगे। उस समय न आय सीमा की बात की गई थी और न ही किसी तरह की पात्रता तय की गई थी। लेकिन सत्ता में आने के बाद कांग्रेस सरकार (Congress government) ने अपने ही वादे से कदम पीछे खींच लिए।

भाजपा नेता ने कहा कि आज प्रदेश में महिलाओं की संख्या करीब 28 लाख है, जबकि सरकार केवल लगभग 80 हजार महिलाओं तक इस योजना को सीमित कर रही है। उन्होंने इसे कांग्रेस की दोहरी नीति बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जहां भी जाते हैं, वहां की महिलाओं के लिए अलग-अलग घोषणाएं करते हैं, लेकिन प्रदेश स्तर पर कोई ठोस और समान नीति लागू नहीं की जा रही है।

डेजी ठाकुर (Daisy Thakur) ने कहा कि कांग्रेस सरकार को बने लगभग तीन वर्ष हो चुके हैं, लेकिन महिलाएं आज भी 1500 रुपये की गारंटी को लेकर असमंजस में हैं। सरकार अब शर्तों और नियमों की बात कर रही है, जबकि चुनाव प्रचार के दौरान यह वादा बिना किसी शर्त के किया गया था। उन्होंने कहा कि यह केवल आर्थिक मुद्दा नहीं है, बल्कि महिलाओं के भरोसे और सम्मान से जुड़ा सवाल है।

उन्होंने दावा किया कि अगर सरकार अपने वादे के अनुसार सभी महिलाओं को 1500 रुपये देती, तो अब तक हजारों करोड़ रुपये की राशि बनती है, जिसे सरकार नजरअंदाज कर रही है।

Explore our articles