
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का रेखा राम यादव को समर्थन
मुंबई: (Mumbai) मुंबई के वार्ड क्रमांक-1 में चुनावी माहौल तेजी से गर्मा गया है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने (Union Minister Piyush Goyal) शिवसेना–भाजपा गठबंधन की संयुक्त प्रत्याशी रेखा राम यादव (Rekha Ram Yadav) को खुला समर्थन देते हुए उनकी जीत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। गोयल ने दहिसर की विधायक मनीषा चौधरी (Dahisar MLA Manisha Chaudhary)समेत क्षेत्र के सभी प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर अभियान तेज करने को कहा है।
केंद्रीय मंत्री के सक्रिय समर्थन के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने वार्ड में आक्रामक ‘डोर-टू-डोर’ जनसंपर्क अभियान (door-to-door campaign) शुरू कर दिया है। गठबंधन की ओर से घर-घर पहुंचकर विकास कार्यों और सरकार की योजनाओं को मतदाताओं तक पहुंचाया जा रहा है।
निर्दलीय प्रत्याशी ने वापस लिया नामांकन
चुनाव में बड़ा मोड़ तब आया जब पूर्व नगरसेविका सुनीता रामनगीना यादव (Sunita Ramnagina Yadav) ने अपना नामांकन वापस ले लिया। सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के निर्देश और विधायक मनीषा चौधरी के प्रयासों के बाद यह फैसला लिया गया। सुनीता यादव के हटने से रेखा यादव की स्थिति मजबूत हुई है और गठबंधन के वोटों के बंटवारे की आशंका भी समाप्त हो गई है।
उत्तर भारतीय समाज का समर्थन
रेखा राम यादव की उम्मीदवारी को उत्तर भारतीय समाज के विभिन्न संगठनों का भी व्यापक समर्थन मिल रहा है। इससे वार्ड के राजनीतिक समीकरण गठबंधन के पक्ष में झुकते नजर आ रहे हैं।
सीधा मुकाबला
गौरतलब है कि वार्ड क्रमांक-1 में मुख्य मुकाबला मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Chief Minister Eknath Shinde) के नेतृत्व वाली शिवसेना और उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के नेतृत्व वाली शिवसेना के बीच है। भाजपा के सक्रिय समर्थन ने इस चुनावी लड़ाई को और भी दिलचस्प बना दिया है।


