spot_img

New Delhi : वर्ष 2025 में वाहनों की बिक्री में जबरदस्‍त उछाल

New Delhi: Massive surge in vehicle sales in 2025

मारुति सुजुकी की बिक्री दिसंबर में 22 फीसदी बढ़कर 2,17,854 इकाई
नई दिल्‍ली : (New Delhi)
बीता वर्ष 2025 वाहन निर्माता कंपनियों के लिए बेहतर रहा है। मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India), किआ इंडिया, महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड, और जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने रेग्‍युलेटरी फाइलिंग में गुरुवार को यह जानकारी दी। जीएसटी घटने से गाड़ियों की कीमतें कम हुई, जिसका फायदा ऑटो कंपनियों को मिल रहा है। अक्टूबर, नवंबर के बाद अब दिसंबर महीने में भी गाड़ियों की बंपर बिक्री हुई है।

मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (Maruti Suzuki India Limited) ने एक बयान में बताया कि दिसंबर 2025 में कुल बिक्री सालाना आधार पर 22.21 फीसदी बढ़कर 2,17,854 इकाई हो गई। दिसंबर 2024 में यह 1,78,248 इकाई रही थी। वाणिज्यिक वाहनों और टोयोटा किर्लोस्कर की आपूर्ति सहित कुल घरेलू बिक्री दिसंबर 2025 में 1,92,115 इकाई रही जबकि दिसंबर 2024 में यह 1,40,829 इकाई थी।

मारुति सुजुकी इंडिया की दिसंबर 2025 में घरेलू यात्री वाहनों की बिक्री 1,78,646 इकाई रही जो 2024 की इसी अवधि में 1,30,117 इकाई थी। ऑल्टो एवं एस-प्रेसो (Alto and S-Presso) जैसी छोटी कार की बिक्री दिसंबर महीने 14,225 इकाई रही, जो दिसंबर 2024 में 7,418 इकाई रही थी। इसी तरह बलेनो, सेलेरियो, डिजायर, इग्निस, स्विफ्ट और वैगनआर जैसी कॉम्पैक्ट कार की बिक्री दिसंबर 2025 में 78,704 इकाई रही, जबकि 2024 के इसी महीने में यह 54,906 इकाई थी।

कंपनी ने बताया कि यूटिलिटी वाहनों ब्रेजो, एर्टिगा, फ्रोंक्स, ग्रैंड विटारा, इनविक्टो, जिम्नी, विक्टोरिस और एक्सएल6 की कुल बिक्री दिसंबर 2024 की 55,651 इकाई के मुकाबले 73,818 इकाई रही। हालांकि, मारुति सुजुकी इंडिया का निर्यात दिसंबर 2025 में घटकर 25,739 इकाई रह गया जबकि दिसंबर 2024 में यह 37,419 इकाई था।

किआ इंडिया की बिक्री दिसंबर में दोगुनी से अधिक होकर 18,659 इकाई

वाहन विनिर्माता कंपनी किआ इंडिया की दिसंबर में बिक्री दो गुना से अधिक होकर 18,659 इकाई रही। दिसंबर 2024 में यह 8,957 इकाई रही थी। किआ इंडिया ने जारी बयान में कहा कि कैलेंडर वर्ष 2025 के लिए कुल थोक बिक्री 2,80,286 इकाई रही। यह कैलेंडर वर्ष 2024 की 2,45,000 इकाई से 15 प्रतिशत फीसदी है।

महिंद्रा की दिसंबर में वाहन बिक्री 25 प्रतिशत बढ़कर 86,090 इकाई

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड की दिसंबर 2025 में निर्यात सहित कुल बिक्री सालाना आधार पर 25 प्रतिशत बढ़कर 86,090 इकाई हो गई। महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) (M&M) ने बताया कि दिसंबर 2025 में घरेलू यात्री वाहनों की बिक्री 23 फीसदी बढ़कर 50,946 इकाई हो गई जबकि 2024 दिसंबर में यह 41,424 इकाई थी।

जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया की 2025 में बिक्री 19 प्रतिशत बढ़कर 70,554 इकाई

जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया की कैलेंडर वर्ष 2025 में बिक्री सालाना आधार पर 19 बढ़कर 70,554 इकाई रही। मोटर वाहन विनिर्माता कंपनी ने बयान में कहा कि दिसंबर 2025 में उसकी थोक बिक्री 6500 इकाई रही, जो इसके आंतरिक दहन इंजन (internal combustion engine) (ICE) और इलेक्ट्रिक वाहन (electric vehicle) (EV) खंड में निरंतर मांग को दर्शाता है।

स्कोडा ऑटो इंडिया की 2025 में बिक्री दोगुना से अधिक होकर 72,665 इकाई

स्कोडा ऑटो इंडिया की कैलेंडर वर्ष 2025 (Skoda Auto India’s total sales in the calendar year 2025) में कुल बिक्री दोगुना से अधिक होकर 72,665 इकाई हो गई। साल 2024 में यह आंकड़ा 35,166 इकाई रहा था। कंपनी ने जारी बयान में कहा कि यह भारत में उसके 25 वर्ष के सफर के दौरान अब तक का सबसे मजबूत बिक्री प्रदर्शन है।

Mumbai : पीएनजीएस रेवा डायमंडकी फीकी लिस्टिंगआईपीओ के निर्धारिय मूल्य से नीचे खुला शेयर

मुंबई : (Mumbai) डायमंड ज्वेलरी निर्माण क्षेत्र की कंपनी पीएनजीएस रेवा डायमंड ज्वेलरी लिमिटेड (PNGS Reva Diamond Jewellery Limited, a diamond jewelry manufacturing company)...

Explore our articles