spot_img

Mumbai : राकांपा के दोनों गुट का विलय होने की दिशा में हो रही चर्चा : अजीत पवार

मुंबई : (Mumbai) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (Nationalist Congress Party) (NCP-AP) के अध्यक्ष अजीत पवार (president Ajit Pawar) ने मंगलवार को कहा कि राकांपा के दोनों गुटों का विलय होने की दिशा में चर्चा हो रही है। इस संबंध में वे खुद शुक्रवार को अधिकृत घोषणा करेंगे। वहीं, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (Nationalist Congress Party) (SP) के प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत शिंदे भी इस बात की पुष्टि की है।

अजीत पवार ने मुंबई में कहा कि दोनों पक्ष एक साथ मिलकर आगामी नगर निगम चुनाव लड़ेंगे। इस बाबत पार्टी के पदाधिकारी आपस में मिलकर चर्चा कर रहे हैं। एक साथ मिलने के लिए कुछ मुद्दों पर चर्चा करनी पड़ती है। इस चर्चा के बाद शुक्रवार को अधिकृत घोषणा वे खुद करेंगे।

राकांपा (SP) के प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत शिंदे (state president Shashikant Shinde) ने कहा कि इस बाबत पदाधिकारियों की बैठक में चर्चा की गई है। लगभग सभी पदाधिकारी राकांपा के दोनों गुटों को एक साथ रहने का समर्थन कर रहे थे। इसे देखते हुए अब पार्टी के पदाधिकारी और नेताओं ने अपने स्तर पर कार्यकर्ताओं का रुख भी भांपने का प्रयास किया है। कार्यकर्ताओं की भी इच्छा दोनों गुट के साथ रहने की है इसलिए वरिष्ठ स्तर पर इस बाबत निर्णय लिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि अजीत पवार ने राकांपा में बगावत कर पार्टी में ही अलग गुट बना लिया था। इसके बाद लोकसभा चुनाव में राकांपा (SP) को सफलता मिली थी, जबकि विधानसभा चुनाव (assembly elections) में राकांपा एपी गुट को सफलता मिली थी, लेकिन पार्टी में हुए अलगाव का असर शरद पवार के परिवार पर पड़ रहा था। इसी परिवार की कटुता को दूर करने के लिए राकांपा के दोनों गुट एक साथ आने का मन बना रहे हैं। हालांकि अब शुक्रवार को पता चल सकेगा कि दोनों गुट एक ही चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ते हैं या फिर अपने-अपने चुनाव चिन्ह पर आगामी चुनाव लड़ते हैं। इस संबंध में अभी खुलासा नहीं हो सका है।

New Delhi : व्यापार, पर्यटन और सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ाने के लिए भारत-नेपाल व्यापार महोत्सव का आयोजन

नई दिल्ली : (New Delhi) भारत-नेपाल व्यापार महोत्सव (India-Nepal Trade Festival) का दूसरा संस्करण शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधाानी नई दिल्ली (national capital, New Delhi)...

Explore our articles