spot_img

Moscow : रूस ने डॉयचे वेले को बताया ‘अवांछनीय संगठन’, जर्मन प्रसारक ने जताया विरोध

मॉस्को : (Moscow) रूस ने जर्मनी के अंतरराष्ट्रीय प्रसारक डॉयचे वेले (DW) (Germany’s international broadcaster, Deutsche Welle) को ‘अवांछनीय संगठन’ घोषित कर दिया है। इस फैसले को डॉयचे वेले ने स्वतंत्र पत्रकारिता को दबाने की कोशिश करार दिया है।

रूस में ‘अवांछनीय संगठन’ (“undesirable organizations”) की श्रेणी में आने वाली संस्थाओं पर कड़े कानूनी प्रतिबंध लगाए जाते हैं। ऐसे संगठनों को सहयोग देने या उनसे जुड़ी गतिविधियों में शामिल होने पर रूस के कानून के तहत लंबी जेल सजा का प्रावधान है। सरकार का कहना है कि ये संस्थाएं देश की राष्ट्रीय सुरक्षा और संवैधानिक व्यवस्था को नुकसान पहुंचाती हैं।

डॉयचे वेले की महानिदेशक बारबरा मासिंग (Barbara Massing, Director General of Deutsche Welle) ने एक वीडियो बयान जारी कर कहा कि यह कदम प्रेस की स्वतंत्रता के प्रति रूसी शासन की असहिष्णुता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि डॉयचे वेले को इस तरह के दबाव से चुप नहीं कराया जा सकता।
मासिंग के अनुसार, रूस में सेंसरशिप और प्रसारण पर रोक के बावजूद डॉयचे वेले की रूसी भाषा सेवा की पहुंच लगातार बढ़ रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि संस्था यूक्रेन युद्ध समेत उन विषयों पर स्वतंत्र रिपोर्टिंग जारी रखेगी, जिनकी जानकारी रूस में सीमित है।

वहीं, रूसी संसद की एक समिति के प्रमुख वसीली पिस्कार्योव (Vasily Piskaryov) ने डॉयचे वेले पर रूस-विरोधी प्रचार का आरोप लगाते हुए कहा कि अब उसके साथ किसी भी प्रकार का सहयोग कानूनी अपराध माना जाएगा।

New Delhi : व्यापार, पर्यटन और सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ाने के लिए भारत-नेपाल व्यापार महोत्सव का आयोजन

नई दिल्ली : (New Delhi) भारत-नेपाल व्यापार महोत्सव (India-Nepal Trade Festival) का दूसरा संस्करण शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधाानी नई दिल्ली (national capital, New Delhi)...

Explore our articles