spot_img

New Delhi : लाल किला ब्लास्ट केस के आरोपित शोएब अली की एनआईए कस्टडी 10 दिन बढ़ी

नई दिल्ली : (New Delhi) दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट (Delhi’s Patiala House Court) ने लाल किला ब्लास्ट के आरोपित शोएब अली (Red Fort blast accused Shoaib Ali) की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) हिरासत 10 दिनों के लिए बढ़ा दिया है। शुक्रवार काे शोएब अली की एनआईए हिरासत खत्म हो रही थी, जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया।

इसके पहले कोर्ट ने 26 नवंबर को कोर्ट ने शोएब को 5 दिसंबर तक एनआईए की हिरासत में भेजा था। एनआईए ने अभी तक इस मामले में 7 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपित फिलहाल एनआईए की हिरासत में हैं और पूछताछ कर पूरी साजिश का खुलासा करने की कोशिश कर रही है।

पटियाला हाउस कोर्ट ने 18 नवंबर को लाल किला ब्लास्ट मामले के आत्मघाती हमलावर डॉ. उमर नबी के सहयोगी जसीर बिलाल वानी उर्फ दानिश (Jaseer Bilal Wani alias Danis)को 10 दिनों की एनआईए हिरासत में भेजा था। एनआईए ने दानिश को श्रीनगर से गिरफ्तार किया था।

एनआईए के मुताबिक दानिश ने ड्रोन में तकनीकी बदलाव किए और कार बम विस्फोट से पहले रॉकेट तैयार करने की कोशिश की। दानिश उसने उमर उन नबी के साथ मिलकर पूरी साजिश को अंजाम देने में अहम भूमिका निभाई।

एनआईए के मुताबिक राजनीति विज्ञान में स्नातक दानिश को आत्मघाती हमलावर बनाने के लिए उमर ने ब्रेनवाश किया। वह अक्टूबर 2024 में कुलगाम की एक मस्जिद में डॉक्टर मॉड्यूल से मिलने को तैयार हुआ, जहां से उसे हरियाणा के फरीदाबाद में अल फलाह विश्वविद्यालय में रहने के लिए ले जाया गया।

लाल किला के पास 10 नवंबर को आई-10 कार में ब्लास्ट हुआ था। ये कार आमिर रशीद अली के नाम पर थी। इस ब्लास्ट में 13 लोगों की मौत हाे गई थी और 32 लोग घायल हो गए थे।

Explore our articles