spot_img

Kathmandu : इंडिगो एयरलाइंस की अव्यवस्था का असर नेपाल की उड़ानों में भी दिखा

काठमांडू : (Kathmandu) भारत में इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान संचालन व्यवस्था अस्त-व्यस्त होने के कारण उसका प्रत्यक्ष प्रभाव नेपाल–भारत रूट (Nepal-India route) की उड़ानों पर भी देखा गया है। गुरुवार को दिल्ली और मुंबई से काठमांडू (Delhi and Mumbai to Kathmandu) आने वाली अन्य तीन उड़ानें भी करीब 1 घंटे की देरी से रवाना हुईं। शुक्रवार को भी उड़ानें प्रभावित हो रही है। आज सुबह 9 बजे उतरने वाली पहली उड़ान तीन घंटे की देरी के बाद दोपहर 12 बजे लैंड हो सकी है।

काठमांडू विमानस्थल (Kathmandu Airport) के अनुसार गुरुवार दोपहर 4 बजे काठमांडू में उतरने वाली उड़ान संख्या 6E-1155 शाम साढ़े 7 बजे लैंड कर सकी। इसी तरह दिल्ली से ही दोपहर 1230 बजे लैंड करने वाली इंडिगो की दूसरी विमान के ढाई घंटे की देरी से लैंड की सूचना दी गई है। शुक्रवार को ही मुंबई से आने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6E 1915 के लैंड का समय 1330 है, उसके भी करीब दो घंटे विलंब से लैंड करने वाली है।

दिल्ली–काठमांडू–दिल्ली की तीन और मुंबई–काठमांडू की एक उड़ान सहित प्रतिदिन आठ दोतरफा उड़ानें संचालित करने वाली इंडिगो के काठमांडू (IndiGo’s Kathmandu) कार्यालय ने जानकारी दी है कि उड़ानों पर कुछ असर पड़ेगा, लेकिन भारत की तरह नेपाल में अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द करने की स्थिति नहीं बनेगी।भारत में कड़े क्रू-रोस्टर नियम लागू होने से उत्पन्न तनाव और एयरबस के आपातकालीन सॉफ्टवेयर अपडेट के कारण शुरू हुई उड़ान अव्यवस्था का असर नेपाल में भी सीधा देखा गया है।

नेपाल में इंडिगो के जीएसए प्रतिनिधि भोला विक्रम थापा के अनुसार एयरबस के सॉफ्टवेयर अपडेट के कारण नेपाल आने वाली इंडिगो उड़ानों में देरी तो हुई है, लेकिन भारत की तरह उड़ान रद्द करने की स्थिति नहीं है। उन्होंने बताया कि कुछ ही दिनों में इंडिगो की उड़ानें फिर सामान्य हो जाएंगी। भारत के हवाई अड्डों जैसा बड़ा असर नेपाल में नहीं होगा। यह केवल सॉफ्टवेयर अपडेट (software update) के कारण हुई देरी है, उड़ानें रद्द नहीं होंगी।

इंडिगो भारत की सबसे बड़ी और लोकप्रिय एयरलाइन (popular airline) है। 400 से अधिक विमानों के साथ यह एयरलाइन रोजाना 2,200 से ज्यादा उड़ानें संचालित करती है और कम से कम 40 अंतरराष्ट्रीय सहित कुल 130 गंतव्यों तक उड़ान भरती है।

New Delhi : भारत में फंसे विदेशी नागरिकों के लिए सरकार ने जारी किया परामर्श, वीजा विस्तार के लिए एफआरआरओ से संपर्क करने की...

नई दिल्ली : (New Delhi) मध्य पूर्व एशिया में अमेरिका-इजराइल (US-Israeli attacks) द्वारा ईरान पर हमलों और ईरान के जवाबी पलटवार के बाद उत्पन्न...

Explore our articles