spot_img

New Delhi : पाकिस्तान के झूठ पर भारत ने कहा, मानवीय सहायता ले जा रहे विमान को दी गई समय से क्लीयरेंस

नई दिल्ली : (New Delhi) भारत ने पाकिस्तानी मीडिया के इस दावे का खंडन किया (India has refuted Pakistani media claims) है कि उसने (भारत) चक्रवात प्रभावित श्रीलंका के लिए मानवीय सहायता ले जा रहे पाकिस्तानी विमान को ‘एयर क्लीयरेंस’ नहीं दी। विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि भारत इस चुनौतीपूर्ण समय में सभी उपलब्ध साधनों के माध्यम से श्रीलंका के लोगों की सहायता करने के लिए प्रतिबद्ध है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल (Foreign Ministry spokesperson Randhir Jaiswa) ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि विमान को समय से क्लीयरेंस दिया गया था। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की ओर से आया बयान बेहूदा है। यह भारत के खिलाफ दुष्प्रचार का एक ओर प्रयास है। पाकिस्तान की ओर से भारतीय उच्चायोग को कल दोपहर एक बजे अनुरोध प्राप्त हुआ था। तात्कालिक आवश्यकता को देखते हुए भारत सरकार ने इसे तेजी से क्लियर करते हुए शाम को 5:30 बजे तक ओवर फ्लाइट अनुमति प्रदान कर दी थी।

Dubai : कतर ने एलएनजी व अन्य उत्पादों का उत्पादन अस्थायी रूप से रोका

दुबई : (Dubai) पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच कतर की सरकारी ऊर्जा कंपनी कतर एनर्जी (West Asia, Qatar's state-owned energy company, Qatar...

Explore our articles