spot_img

Mumbai : ठाणे जिले में महिला का शव सूटकेस में भरकर खाड़ी में फेंकने वाला आरोपित गिरफ्तार

मुंबई : (Mumbai) ठाणे जिले के सील डायघर (Seal Daighar area of ​​Thane district) इलाके में एक महिला की हत्या कर उसका शव सूटकेस में भरकर खाड़ी में फेंकने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित पिछले पांच साल से महिला के साथ लिव-इन-रिलेशनशीप में रह रहा था और 21 नवंबर की रात को (live-in relationship with the woman for the past five years) झगड़े के बाद उसने महिला की हत्या कर दी थी। इस मामले की छानबीन सील डायघर पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।

सील डायघर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक श्रीराम पोल (Senior Police Inspector Shriram Pol) ने बुधवार को बताया कि इस मामले में गिरफ्तार आरोपित की पहचान विनोद श्रीनिवास विश्वकर्मा (50) के रुप में की गई है। आरोपित द्वारा पुलिस को दिए गए बयान के अनुसार 22 साल की प्रियंका विश्वकर्मा (22-year-old Priyanka Vishwakarma) से पहचान पांच साल पहले मुंब्रा स्टेशन पर हुई थी। पीड़िता प्रियंका उत्तरप्रदेश के गोरखपुर जिले से भाग कर मुंबई आई थी और मुंब्रा स्टेशन पर भीख मांग रही थी। इसके बाद आरोपित प्रियंका को अपने सील डायघर स्थित घर ले गया और दोनों लिव-इन-रिलेशनशीप में रहने लगे थे। इन दोनों के बीच कहा सुनी होते रहती थी, लेकिन 21 नवंबर को विनोद का प्रियंका के साथ जोरदार विवाद हुआ। इसके बाद विनोद ने प्रियंका की गला दबाकर हत्या कर दी। महिला की हत्या के बाद विनोद ने प्रियंका का शव एक दिन तक अपने घर में रखा, लेकिन जब शव सड़ने लगा और बदबू फैलने लगी, तो उसने उसके शव को एक सूटकेस में भरकर नाले तक ले जाकर पुल से फेंक दिया। सूटकेस पुल के नीचे गिरने के बाद खुल गया था, जिससे स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी थी। इसके बाद सील डायघर पुलिस ने इस मामले की जांच शुरु की थी। इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच से पुलिस को विनोद की पहचान करने और उसे पकड़ने में मदद मिली। पूछताछ के दौरान आरोपित विनोद ने महिला की हत्या करने और 22 नवंबर को उसे सूटकेस में भर कर फेंकने से पहले एक दिन के लिए घर में रखने की बात कबूल की

Asansol : गैस टैंकर ट्रेलर में लगे कैप्सूल सिलेंडर से गैस लीक होने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित

आसनसोल : (Asansol) गोपालपुर से पानागढ़ औद्योगिक क्षेत्र (from Gopalpur to the Panagarh industrial area) जाने वाले रास्ते में एक गैस टैंकर ट्रेलर में...

Explore our articles