मुंबई : (Mumbai) शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राऊत (Shiv Sena (UBT) MP Sanjay Raut) की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें बुधवार को इलाज के लिए भांडुप के फोर्टिस अस्पताल (Fortis Hospital in Bhandup) में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है औऱ उनका चेकअप किया जा रहा है।
पिछले कुछ दिनों से उनका इलाज चल रहा था। सेहत के चलते उन्होंने फछले कुछ दिनों से सार्वजनिक व राजनीतिक कार्यक्रमों (public and political events) से दूरी बना ली थी। हाल में उन्होंने डॉक्टरों की सलाह पर दो महीने विश्राम करने की जानकारी दी थी। एन निकाय चुनाव के मौके पर उनकी तबीयत बिगड़ना ठाकरे गुट के लिए बड़ा झटका (major blow to the Thackeray faction) माना जा रहा है। फिलहाल वे इलाज के लिए फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हुआ हैं। कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
राऊत ने सोशल मीडिया पर अपने स्वास्थ्य की जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि उनकी सेहत में कुछ गंभीर समस्याएं आ गई हैं और उनका इलाज चल रहा है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संदेश दिया है कि जय महाराष्ट्र! आपने हमेशा मुझ पर विश्वास किया है और मुझे प्यार दिया है। मैं जल्द ही ठीक हो जाऊंगा। डॉक्टरों ने उन्हें बाहर जाने और भीड़-भाड़ में जाने से बचने की सलाह दी है। लेकिन नए साल में मैं आपसे फिर मिलूंगा। आपका प्यार और आशीर्वाद मुझ पर बना रहे.
शिवसेना (यूबीटी) के मीडिया प्रमुख हर्षल प्रधान (media chief Harshal Pradhan) ने बताया कि हम उनके स्वस्थ्य लाभ की कामना करते हैं। वे जल्द स्वस्थ्य होकर हमारे बीच लौटेंगे। उनका मार्गदर्शन जारी रहेगा। उनकी अनुपस्थिति में हर शिवसैनिक संगठन को मजबूत बनाने के लिए मैदान में है।


