spot_img

Dehradun : विधानसभा का विशेष सत्र अनिश्चिकाल के लिए स्थगित, कुल 20 घंटे 23 मिनट चली कार्यवाही

देहरादून : (Dehradun) उत्तराखंड रजत जयंती (Uttarakhand Silver Jubilee) के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय उत्तराखंड विधानसभा का विशेष सत्र (three-day special session of the Uttarakhand Assembly) आज अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया।

बुधवार को तीसरे और अंतिम दिन के सत्र की कार्यवाही बुधवार शाम 6 बजकर 48 तक (third and final day of the session continued until 6:48 p.m) चली। ​सोमवार से शुरू हुआ यह सत्र तीन दिनों में सदन कुल 20 घंटे 23 मिनट तक चला। सत्र के पहले दिन 3 नवंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने संबोधित किया। इससे पहले 2015 में पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय प्रणव मुखर्जी (former President Pranab Mukherjee) ने राज्य विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित किया था। प्रदेश सरकार राज्य स्थापना के 25 साल में हुए विकास कार्यों के साथ ही अगले 25 वर्षों के विकास का रोडमैप को सदन में चर्चा की गई।

Explore our articles