गुवाहाटी : (Guwahati) असम के लोकप्रिय गायक और अभिनेता जुबिन गर्ग की नवीनतम फिल्म ‘रै रै बिनाले’ (Popular Assamese singer and actor Jubin Garg’s latest film, ‘Rai Rai Biennale) ने रिलीज के बाद सिर्फ पांच दिनों में 11 करोड़ रुपये की कमाई कर नया रिकॉर्ड बनाया है।
फिल्म ने रिलीज के पहले दिन ही करीब ढाई करोड़ रुपये का (₹2.5 crore on its first day of release) व्यवसाय किया था। हालांकि निर्माता की ओर से अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन विश्वसनीय सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है।
फिल्म की सफलता से असम के कई बंद पड़े सिनेमाघर फिर से जीवंत हो (The film’s success has revived many defunct cinemas in Assam) उठे हैं। दुलियाजन और जिगीरोड जैसे स्थानों में लंबे समय से बंद थिएटरों में फिर से दर्शकों की भीड़ उमड़ रही है।
फिल्म के प्रति दर्शकों में भारी उत्साह है और कई जगहों पर टिकटें ऑनलाइन पूरी तरह बिक चुकी हैं। सिनेमाघर मालिकों को उम्मीद है कि ‘रै रै बिनाले’ आने वाले तीन महीनों तक लगातार हाउसफुल शो के साथ दर्शकों का मनोरंजन करती रहेगी।


