spot_img

New Delhi : इंडिगो एयरलाइन 30 चौड़े आकार वाले ए350 विमान खरीदेगी

नई दिल्ली : (New Delhi) इंडिगो ने शुक्रवार को एयरबस के साथ 30 अतिरिक्त ए350-900 विमान (A350-900 aircraft) खरीदने के लिए एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए। इसके साथ ही चौड़े आकार वाले विमानों के लिए उसके कुल ऑर्डर 60 हो गए हैं।

एयरलाइन ने जारी एक बयान में कहा कि उसने एयरबस के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं, जिससे एयरबस ए350-900 विमानों (Airbus A350-900 aircraft) के उसके 70 खरीद अधिकारों में 30 को निश्चित ऑर्डर में बदलने की पुष्टि हुई है।

कंपनी के मुताबिक, ”इंडिगो ने अपने चौड़े आकार के विमानों के ऑर्डर को अब 30 से बढ़ाकर 60 एयरबस ए350-900 विमान कर दिया है।” दोनों पक्षों ने जून में इन अतिरिक्त 30 विमानों के लिए एक समझौता ज्ञापन (memorandum of understanding) (MoU) पर हस्ताक्षर किए थे। इस समय इंडिगो के पास 400 से अधिक विमानों का बेड़ा है।

गौरतलब है कि देश की सबसे बड़ी एयरलाइन अपने अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क (international network) का विस्तार कर रही है। उसके पास अब 40 और ए350 श्रेणी के विमानों के खरीद अधिकार हैं।

Explore our articles