spot_img

Chandigarh : हरियाणा बना ‘गैंगस्टरों का गैंगलैंड’: रणदीप सिंह सुरजेवाला

चंडीगढ़ : (Chandigarh) कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला (Congress National General Secretary and MP Randeep Singh Surjewala) ने भाजपा की नायब सिंह सैनी सरकार (BJP government led by Nayab Singh Saini) के एक वर्ष के कार्यकाल पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि हरि का हरियाणा आज भाजपा राज में गैंगस्टरों का गैंगलैंड (gangland of gangsters) बन गया है। सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि राज्य में अपराध, माफिया राज और भ्रष्टाचार चरम पर हैं, जबकि सरकार आंखों पर पट्टी बांधे बैठी है।

उन्होंने कहा कि नूंह में 2200 करोड़ रुपये का पहाड़ उड़ाया₹ (2,200 crore was destroyed in Nuh) गया। सोनीपत में यमुना की धारा मोड़ दी गई और पूरे प्रदेश में खनन माफिया का बोलबाला है। सुरजेवाला ने इसे खनन माफिया सरकार का असली चेहरा बताया। नशे के बढ़ते जाल पर भी उन्होंने सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि हर दिन 143 युवा नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं, पांच साल में 1.84 लाख लोग नशा मुक्ति केंद्र पहुंचे। दूध-दही वाले हरियाणा को नशे का नासूर बना दिया गया है।

सुरजेवाला ने पेपर लीक, घोटालों और बेरोजगारी को नायब राज की पहचान बताया। उन्हाेंने कहा कि हर परीक्षा नकल माफिया के हवाले है, एचपीएससी और एचएसएससी हेराफेरी सर्विस कमीशन बन चुके हैं। उन्होंने बाढ़ राहत, किसानों के मुआवजे और एमएसपी के मुद्दे भी उठाए। उन्हाेंने आरोप लगाया कि किसानों को ₹7,000 प्रति एकड़ मुआवजे का झूठा वादा किया गया, पर एक फूटी कौड़ी तक नहीं मिली। सुरजेवाला ने कहा कि बिजली दरें और कलेक्टर रेट बढ़ाकर जनता पर ₹10,000 करोड़ का बोझ डाला गया। युवा पलायन कर रहे हैं, समाज में नफरत फैलाई जा रही है।

Explore our articles