गुरजोत सिंह (22’) ने पहला गोल किया, जबकि सौरभ आनंद कुशवाहा (48’) ने विजयी गोल दागा
जोहोर (मलेशिया) : (Johor (Malaysia))भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम (Indian junior men’s hockey team) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुल्तान ऑफ जोहोर कप 2025 के पूल चरण के आखिरी मुकाबले में मेज़बान मलेशिया को 2-1 से हराकर फाइनल में जगह बना ली। अब खिताबी मुकाबले में भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से (India will now face Australia in the title match) होगा। भारत की ओर से गुरजोत सिंह ने 22वें मिनट में पहला गोल किया, जबकि सौरभ आनंद कुशवाहा ने 48वें मिनट में निर्णायक गोल दागा। मलेशिया की ओर से एकमात्र गोल नावीनिश पनिकर ने 43वें मिनट में किया।
फाइनल में जगह पक्की करने के लक्ष्य के साथ उतरी भारतीय टीम ने शुरू से ही आक्रामक रुख अपनाया। भारतीय फॉरवर्ड खिलाड़ियों ने तेज़ी से हमले बोले और मलेशिया की रक्षापंक्ति पर दबाव बनाया। हालांकि पहले क्वार्टर में दोनों टीमों के बीच जोरदार मुकाबला हुआ, लेकिन कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी और स्कोर 0-0 रहा। दूसरे क्वार्टर में भारत ने मलेशिया को बैकफुट पर धकेल दिया। 22वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर से मिली रीबाउंड पर गुरजोत सिंह ने शानदार गोल करते हुए भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई। हाफ टाइम तक भारत ने इस बढ़त को बनाए रखा।
तीसरे क्वार्टर में मलेशिया ने वापसी की कोशिशें तेज कीं और 43वें मिनट में नावीनिश पनिकर ने गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया। अंतिम क्वार्टर में मुकाबला रोमांचक हो गया। 48वें मिनट में सौरभ आनंद कुशवाहा ने नजदीक से गोल करते हुए भारत को 2-1 की बढ़त दिलाई। इसके बाद मलेशिया ने बराबरी के लिए जोरदार हमले किए, लेकिन भारतीय रक्षा पंक्ति ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बढ़त को बरकरार रखा और जीत पक्की की।
अब भारत का फाइनल मुकाबला 18 अक्टूबर को शाम 6:05 बजे (भारतीय समयानुसार) ऑस्ट्रेलिया से (India will now face Australia in the final on October 18th at 6:05 PM) होगा।भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुल्तान ऑफ जोहोर कप 2025 के पूल चरण के आखिरी मुकाबले में मेज़बान मलेशिया को 2-1 से हराकर फाइनल में जगह बना ली। अब खिताबी मुकाबले में भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा। भारत की ओर से गुरजोत सिंह ने 22वें मिनट में पहला गोल किया, जबकि सौरभ आनंद कुशवाहा ने 48वें मिनट में निर्णायक गोल दागा। मलेशिया की ओर से एकमात्र गोल नावीनिश पनिकर ने 43वें मिनट में किया।
फाइनल में जगह पक्की करने के लक्ष्य के साथ उतरी भारतीय टीम ने शुरू से ही आक्रामक रुख अपनाया। भारतीय फॉरवर्ड खिलाड़ियों ने तेज़ी से हमले बोले और मलेशिया की रक्षापंक्ति पर दबाव बनाया। हालांकि पहले क्वार्टर में दोनों टीमों के बीच जोरदार मुकाबला हुआ, लेकिन कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी और स्कोर 0-0 रहा। दूसरे क्वार्टर में भारत ने मलेशिया को बैकफुट पर धकेल दिया। 22वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर से मिली रीबाउंड पर गुरजोत सिंह ने शानदार गोल करते हुए भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई। हाफ टाइम तक भारत ने इस बढ़त को बनाए रखा।
तीसरे क्वार्टर में मलेशिया ने वापसी की कोशिशें तेज कीं और 43वें मिनट में नावीनिश पनिकर ने गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया। अंतिम क्वार्टर में मुकाबला रोमांचक हो गया। 48वें मिनट में सौरभ आनंद कुशवाहा ने नजदीक से गोल करते हुए भारत को 2-1 की बढ़त दिलाई। इसके बाद मलेशिया ने बराबरी के लिए जोरदार हमले किए, लेकिन भारतीय रक्षा पंक्ति ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बढ़त को बरकरार रखा और जीत पक्की की।
अब भारत का फाइनल मुकाबला 18 अक्टूबर को शाम 6:05 बजे (भारतीय समयानुसार) ऑस्ट्रेलिया से होगा।


