spot_img

Mumbai : भाजपा विधायक शिवाजीराव भानुदास कर्डिले का निधन

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले के राहुरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक शिवाजीराव भानुदास कर्डिले (Shivajirao Bhanudas Kardile) (67) का शुक्रवार को सुबह दिल का दौरा पडऩे से निधन हो गया। उनके परिवार में पत्नी, चार बेटियाँ और एक बेटा है। शुक्रवार शाम को शिवाजी कर्डिले का अंतिम संस्कार उनके गृहनगर बुरहानपुर में किया जाएगा।

शिवाजीराव कर्डिले को आज सुबह दिल का दौरा पड़ा, तो शिवाजीराव के बेटे अक्षय कर्डिले (Akshay Kardile) ने उन्हें तत्काल अहिल्यानगर के साईदीप सह्याद्रि अस्पताल में भर्ती करवाया। लेकिन इलाज के दौरान शिवाजीराव की मौत हो गयी। शिवाजी कर्डिले राकांपा एपी के विधायक संग्राम जगताप के ससुर और भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष (दक्षिण) अक्षय कर्डिले (Akshay Kardile) के पिता थे।

शिवाजी कर्डिले पहली बार 2009 में निर्दलीय के रूप में विधायक चुने गए थे। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (Nationalist Congress Party) से लोकसभा चुनाव लड़ा। इसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने 2014 में फिर से विधानसभा चुनाव लड़ा और विधायक बने। 2019 के विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा लेकिन २०२४ में वे राहुरी विधानसभा क्षेत्र से फिर भाजपा के टिकट पर विधायक बने थे ।

Explore our articles