spot_img

Mumbai : बांद्रा टर्मिनस एवं जोधपुर के बीच साप्ताहिक स्‍पेशल ट्रेन

मुंबई : (Mumbai) पश्चिम रेलवे (Western Railway) द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा दिवाली एवं छठ पूजा के त्‍योहारी सीजन (Diwali and Chhath Puja festival season) के दौरान बांद्रा टर्मिनस एवं जोधपुर स्टेशनों के बीच विशेष किराए पर एक स्‍पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।

पश्चिम रेलवे के जनसंपर्क विभाग (Public Relations Department of Western Railway) से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, ट्रेन संख्या 04826 बांद्रा टर्मिनस-जोधपुर सुपरफास्ट स्पेशल प्रत्येक गुरुवार को बांद्रा टर्मिनस से 21:20 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 21:45 बजे जोधपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन 23 अक्टूबर और 30 अक्टूबर, 2025 को चलेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 04825 जोधपुर-बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट स्पेशल (Jodhpur-Bandra Terminus Superfast Special) प्रत्येक बुधवार को जोधपुर से 17:30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 18:20 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। यह ट्रेन 22 अक्टूबर और 29 अक्टूबर, 2025 को चलेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, सूरत, भरूच, वडोदरा, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, जयपुर, फुलेरा, नवा सिटी, कुचामन सिटी, मकराना, डेगाना, रेन, मेड़ता रोड और गोटन स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्‍लास कोच होंगे।

ट्रेन संख्‍या 04826 की बुकिंग सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर 18 अक्‍टूबर, 2025 से शुरू होगी। ट्रेनों के ठहराव, संरचना और समय के बारे में विस्तृत जानकारी www.enquiry.indianrail.gov.in पर प्राप्त की जा सकती है।

Ulhasnagar : सेवानिवृत्त कर्मचारियों का 21 अप्रैल से आमरण भूख हड़ताल10 वर्षों से बकाया भुगतान न मिलने का आरोप

उल्हासनगर : (Ulhasnagar) उल्हासनगर महानगरपालिका (Ulhasnagar Municipal Corporation) के करीब 1700 सेवानिवृत्त कर्मचारी और अधिकारी पिछले 10 वर्षों से अपने बकाया भुगतान के लिए...

Explore our articles