spot_img

New Delhi : शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन रही तेजी, सेंसेक्स 862 अंक अछला

नई दिल्‍ली : (New Delhi) शेयर बाजार (The stock market) में तेजी का सिलसिला लगातार दूसरे दिन गुरुवार को भी जारी रहा। कारोबार के अंत में बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज (बीएसई) (Bombay Stock Exchange) का सेंसेक्स 862 अंक उछल गया, जबकि नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज (एनएसई) (National Stock Exchange) का निफ्टी भी 25,585 के स्तर पर पहुंच गया। विदेशी संस्थागत निवेशकों (foreign institutional investors) के पूंजी प्रवाह से भी बाजार में तेजी को समर्थन मिला।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के (US Federal Reserve) नीतिगत दर में कटौती की उम्मीद के बीच वैश्विक बाजारों में तेजी से शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 862.23 अंक यानी 1.04 फीसदी उछलकर 83,467.66 के स्‍तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 1,010.05 अंक तक चढ़ गया था। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई का निफ्टी 261.75 अंक यानी 1.03 फीसदी की बढ़त के साथ 25,585.30 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में कोटक महिंद्रा बैंक, टाइटन, एक्सिस बैंक, अदाणी पोर्ट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा मोटर्स और एचडीएफसी बैंक प्रमुख रूप से लाभ में रहे। दूसरी ओर नुकसान में रहने वाले शेयरों में इटर्नल और इन्फोसिस शामिल हैं। बीते दो कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स 1,500 अंक से ज्यादा चढ़ा है। वहीं, निफ्टी 1.9 फीसदी उछला है।

एशिया के अन्य शेयर बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी 2.49 फीसदी, जापान का निक्की 1.27 फीसदी और चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.10 फीसदी चढ़ा। हांगकांग का हैंग सेंग नुकसान में रहा। यूरोपीय बाजारों में दोपहर के कारोबार में तेजी का रुख रहा। वहीं वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.57 फीसदी बढ़कर 62.26 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

उल्‍लेखनीय है कि एक दिन पहले बुधवार को शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए थे। बीएसई का सेंसेक्स 575 अंकों की बढ़त के साथ 82,650 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि एनएसई का निफ्टी 178 अंकों की तेजी के साथ 25,324 के स्तर पर बंद हुआ था।

New Delhi : व्यापार, पर्यटन और सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ाने के लिए भारत-नेपाल व्यापार महोत्सव का आयोजन

नई दिल्ली : (New Delhi) भारत-नेपाल व्यापार महोत्सव (India-Nepal Trade Festival) का दूसरा संस्करण शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधाानी नई दिल्ली (national capital, New Delhi)...

Explore our articles