spot_img
Home khel New Delhi : सुल्तान ऑफ जोहोर कप 2025 : भारत ने न्यूजीलैंड...

New Delhi : सुल्तान ऑफ जोहोर कप 2025 : भारत ने न्यूजीलैंड को 4-2 से हराया

0
196

नई दिल्ली : (New Delhi) भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम (Indian junior men’s hockey team) ने रविवार को सुल्तान ऑफ जोहोर कप 2025 में अपने दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड को 4-2 से हराकर जीत दर्ज की। मलेशिया के जोहर बाहरू में खेली जा रही प्रतियोगिता में भारतीय टीम की ओर से अर्शदीप सिंह (2वें मिनट), पीबी सुनील (15वें मिनट), अराइजीत सिंह हुंडल (26वें मिनट) और रोमन कुमुर (47वें मिनट) ने गोल किए। न्यूजीलैंड के लिए गस नेल्सन (41वें मिनट) और ऐडन मैक्स (52वें मिनट) ने गोल किए।

पहले मैच में ग्रेट ब्रिटेन को 3-2 से हराकर अपने अभियान की विजयी शुरुआत करने के बाद भारतीय टीम ने टूर्नामेंट के अपने दूसरे मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ ठोस शुरुआत के साथ अपनी गति को बनाए रखा। भारतीय जूनियर टीम (New Zealand defense) के लिए पहला गोल पहले क्वार्टर के दूसरे मिनट में ही आ गया, जब अर्शदीप सिंह ने न्यूजीलैंड के डिफेंस के भेदते हुए गोल दागा। क्वार्टर के आखिरी मिनट में भारत ने अपनी बढ़त दोगुनी कर दी। पीबी सुनील ने 15वें मिनट में एक बेहतरीन गोल किया। 2-0 की बढ़त के साथ भारत ने दूसरे क्वार्टर में भी आक्रामक खेल दिखाया। अराइजीत ने 26वें मिनट में गोल कर भारत की बढ़त 3-0 कर दी।

न्यूजीलैंड ने तीसरे क्वार्टर में वापसी करते हुए 41वें मिनट में गस नेल्सन के गोल से स्कोर 3-1 कर दिया। हालांकि, भारत के रोसन कुमुर ने 47वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर के माध्यम से गोल करके भारत को 4-1 की बढ़त दिला दी। 52वें मिनट में ऐडन मैक्स ने न्यूजीलैंड के लिए एक गोल किया और स्कोर 4-2 हो गया। आखिरी कुछ मिनट काफी रोमांचक रहे। न्यूजीलैंड ने मैच में वापसी करने की कोशिश की, लेकिन भारतीय डिफेंस मजबूत रहा। खेल समाप्त होने पर भारतीय टीम ने 4-2 से मुकाबला अपने नाम किया। भारतीय टीम (Indian team) का अगला मुकाबला 14 अक्टूबर को पाकिस्तान की टीम से होगा।