spot_img

Mumbai : मनोज प्रधान को ठाणे एनसीपी- एसपी की बागडोर

मुंबई : (Mumbai) डॉ. जितेंद्र आव्हाड के करीबी सहयोगी, माननीय नगरसेवक एवं वरिष्ठ नेता मनोज प्रधान (Manoj Pradhan, a close associate of Dr. Jitendra Awhad, a respected corporator and senior leader) को एनसीपी-शरद चंद्र पवार पार्टी का ठाणे शहर (ज़िला) अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। विदित है कि ठाणे एनसीपी शरद गुट के ठाणे अध्यक्ष सुहास देसाई ने उप मुख्यमंत्री अजित पवार के ठाणे आगमन के दौरान उनकी एनसीपी एपी का दामन थाम लिया था।

इधर आज जितेंद्र आव्हाड के मार्गदर्शन में एनसीपी-शरद चंद्र पवार पार्टी के ठाणे ज़िला केंद्रीय कार्यालय में कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई। वर्तमान कार्यकारी अध्यक्ष प्रकाश पाटिल ने अध्यक्ष पद के लिए मनोज प्रधान के नाम का सुझाव दिया। इस बैठक में लगभग सभी कार्यकर्ताओं ने मनोज प्रधान के नाम पर सहमति जताई। इसके बाद, मुंबई में प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत शिंदे ने प्रधान के नाम की घोषणा की।

डॉ. जितेंद्र आव्हाड के करीबी प्रधान एक मृदुभाषी और उत्कृष्ट संगठनकर्ता के रूप में जाने जाते हैं। उच्च शिक्षा प्राप्त प्रधान कुछ समय तक ठाणे महानगर पालिका (Thane Municipal Corporation) में नगरसेवक के पद पर भी रह चुके हैं। प्रधान, जो कांग्रेस के कट्टर समर्थक हैं, छात्र जीवन से ही सामाजिक जीवन में सक्रिय रहे हैं और जब कांग्रेस एकजुट थी, तब वे युवा कांग्रेस के ठाणे शहर अध्यक्ष भी थे।

Explore our articles