Damascus : सीरिया में रविवार काे होंगे संसदीय चुनाव

0
24

दमिश्क : (Damascus) सीरिया (Syria) में दशकों की तानाशाही और लगभग 13 वर्ष के गृहयुद्ध के बाद अब लोकतांत्रिक प्रक्रिया की नई शुरुआत होने जा रही है। देश में 5 अक्टूबर, रविवार को पहली बार नए प्रशासन के तहत संसदीय चुनाव (first time under a new administration on Sunday, October 5th) होंगे।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सीरिया में राष्ट्रपति बशर अल-असद के (President Bashar al-Assad) सत्ता से हटाए जाने के बाद रविवार को अप्रत्यक्ष मतदान के जरिए पहली संसद का गठन किया जाएगा। चुनाव के द्वारा कुल 210 सदस्यों वाली पीपल्स असेंबली (संसद) का गठन होगा। इनमें से एक-तिहाई सदस्य राष्ट्रपति सीधे नियुक्त करेंगे और बाकी सदस्य चुनावी प्रक्रिया से चुनकर आएंगे। पूर्व में अलकायदा से जुड़े रहे विद्रोही एवं मौजूदा राष्ट्रपति अहमद अल शारा द्वारा नियुक्त एक समिति ने 1,570 उम्मीदवारों को मंजूरी दी है। शारा की विद्रोही सेनाओं ने दिसंबर 2024 में बशर अल-असद सरकार को उखाड़ फेंका था।

अधिकारियों के मुताबिक विश्वसनीय जनसंख्या डेटा की कमी और युद्ध से लाखों सीरियाई लोगों के विस्थापन के कारण सार्वभौमिक मताधिकार के बजाय इस प्रणाली का सहारा लिया गया है। इस बीच नए राष्ट्रपति शारा ने नई संसद के गठन को संक्रमणकाल से गुजर रहे राजनीतिक माहाैल के लिए मान्य तरीका बताया है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि यह स्थायी हल नहीं है। दस्तावेजों के नुकसान के कारण राष्ट्रीय चुनाव असंभव है।

उधर देश के पूर्वोत्तर में कुर्द-नेतृत्व वाले प्रशासन के नियंत्रण वाले क्षेत्रों में सुरक्षा और राजनीतिक कारणों से चुनाव स्थगित कर दिए गए हैं। यह शासन शारा के शासन की संकल्पना का विराेध करता है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2000-2024 तक के असद के शासनकाल के दौरान संसद में 250 सीटें थीं जिसमें से दो-तिहाई उसकी बाथ पार्टी के सदस्यों के लिए आरक्षित थीं।