spot_img

Raipur : ईडी अधिकारियों के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता ने लगाया आरोप

रायपुर : (Raipur) राजधानी रायपुर के एक कांग्रेस कार्यकर्ता (Congress worker from Raipur) ने बीती देर रात कोतवाली थाने में ईडी के अधिकारियों के खिलाफ मानसिक तौर पर प्रताड़ित और मारपीट का करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि ईडी के अधिकारी उस पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (former Chief Minister Bhupesh Baghel) समेत अन्य लोगों के खिलाफ गवाही देने का दबाव डाल रहे हैं।

कोतवाली थाना प्रभारी एसएन सिंह (Kotwali police station in-charge SN Singh) ने आज पत्रकारों को बताया कि रोहणीपुरम स्थित कंचनगंगा कॉलोनी के निवासी हेमंत चंद्राकर (Hemant Chandrakar) ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है। जिसमें कहा गया कि उसे 29 सितंबर को सुबह 10.30 बजे प्रवर्तन निदेशालय के रायपुर कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया गया। पूछताछ सोमवार रात 8.30 बजे तक चली, जिसके बाद उसे अगले दिन दोबारा आने को कहा गया। हेमंत चंद्राकर ने

उसे शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने और पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ बयान देने के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया।

Explore our articles