बालोद /रायपुर : (Balod/Raipur) छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के गुंडरदेही (Gunderdehi, Balod district, Chhattisgarh) में तीसरी क्लास की एक 9 साल की मासूम लड़की से दुष्कर्म करने वाले 55 साल के बुजुर्ग व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपित पीड़िता का बड़ा पापा है।
बालोद जिला की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर (Balod District Additional Superintendent of Police, Monika Thakur) ने आज मीडिया को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि, गुरुर थाना इलाके की एक गांव में पीड़िता खेल रही थी। आरोपित ने सोमवार शाम उसे दुर्गा पूजा दिखाने का लालच दिया और उसके बाद उसे अपनी गाड़ी पर बिठाकर जंगल में ले गया। यहां उसने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपित ने बच्ची का गला दबाकर उसे मारने का भी प्रयास किया। किसी तरह बच्ची वहां से भागकर पास के दूसरे गांव पहुंच गई। वहां उसने ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। ग्रामीणों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी ।
गुरूर थाना प्रभारी सुनील तिर्की ने बताया है (Gurur Police Station Officer Sunil Tirkey) कि, पुलिस ने मौके से आरोपित की चप्पल और चश्मा सहित अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए हैं।आरोपित पहले भी चोरी के केस में जेल जा चुका है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस ने आरोपित के खिलाफ बी.एन.एस. की धारा 137(2), धारा 64(2)(f), धारा 65(2) और धारा 109(1) तथा लैंगिक अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम, 2012 की धारा 5 के तहत मामला दर्ज किया है।


