चंडीगढ़ : (Chandigarh) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी (Haryana Chief Minister Naib Saini) ने पंजाब में आई बाढ़ पर पड़ोसी राज्य के नाते मदद करने का ऐलान किया है। नायब सैनी ने इस संबंध में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Punjab Chief Minister Bhagwant Mann) को पत्र भी लिखा है।
गुरुवार को चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत में नायब सैनी (Naib Saini) ने कहा कि पंजाब में बाढ़ की स्थिति लगातार भयावह होती जा रही है। इस संबंध में उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री को लिखा एक पत्र मीडिया को जारी करते हुए कहा कि पंजाब में आई बाढ़ की स्थिति से उतपन्न कठिनाइयों के बारे में जानकारी अत्यंत दुख हुआ है। इस प्राकृति आपदा में पंजाब के हमारे भाई-बहन भारी कष्ट झेल रहे हैं। हरियाणा सरकार (Haryana government) और हरियाणा की जनता इस कठिन समय में पंजाब के साथ खड़ी है। यदि आपको किसी प्रकार की सहायता सामग्री, बचाव दल, चिकित्सा सहायता या अन्य संसाधनों की आवश्यकता हो तो निसंकोच अवगत कराएं। मुख्यमंत्री ने पंजाब में अपने समकक्ष को कहा है कि वह हर संभव सहायता आपके कहने के अनुसार पहुंचाने का आश्वासन देते हैं। इस संकट की घड़ी में प्रभावित हर व्यक्ति को शीघ्र से शीघ्र राहत पहुचाना हमारा उद्देश्य है।


