मुंबई : (Mumbai) अभिनेता मनीष पॉल (Actor Manish Paul) ने इस साल गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) न मनाने का ऐलान किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश साझा करते हुए बताया कि उनके माता-पिता की तबीयत ठीक न होने के कारण परिवार ने इस बार बप्पा का स्वागत न करने का निर्णय लिया है।
गौरतलब है कि पॉल परिवार हर साल बड़े उत्साह के साथ गणपति का आगमन करता रहा है, लेकिन इस बार हालात अलग हैं। मनीष और उनकी पत्नी संयुक्ता (Manish and his wife Samyukta) ने लिखा, “भारी मन से कहना पड़ रहा है कि इस साल हम गणपति जी के स्वागत की तैयारी नहीं कर पाएंगे। कृपया हमें क्षमा करें।”
उन्होंने आशा जताई कि अगले साल वे फिर से उत्सव धूमधाम से मनाएँगे और सभी प्रियजनों को अपने घर बुलाएँगे। फैंस और शुभचिंतक उनके माता-पिता के जल्द स्वास्थ्य लाभ की दुआ कर रहे हैं।


