spot_img

Kutch : एयर इंडिया के विमान में तकनीकी खराबी से मुंबई की उड़ान रद्द, यात्रियों का हंगामा

कच्छ : (Kutch) एयर इंडिया विमानों (Air India planes) में लगातार खराबी की खबरें आने के क्रम में बुधवार को गुजरात के भुज हवाई अड्डे (Gujarat’s Bhuj airport) पर मुंबई जाने वाली उड़ान रद्द करनी पड़ी। मुंबई से यह फ्लाइट करीब एक घंटे विलंब से भुज पहुंची थी। नतीजतन 182 यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और उन्होंने जमकर हंगामा किया।

भुज हवाई अड्डे के सूत्रों के अनुसार एयर इंडिया का यह विमान (Air India plane) मुंबई से आज सुबह 8.30 बजे के बजाय 9.30 बजे भुज हवाई अड्डे पर पहुंचा।इसी विमान को फिर मुंबई लौटना था, इसलिए विमान की प्रतीक्षा कर रहे 182 यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब एक घंटा देरी से भुज पहुंचने के कारणों में तकनीकी खामी बताई गई। इस पर कुछ लोगों ने सवाल उठाया कि यदि तकनीकी कारणों से विमान देर से आया था, तो फिर मुंबई से उड़ान क्यों भरी गई ? यात्रियों की जान जोखिम में क्यों डाली गई ?

इस बीच भुज हवाई अड्डे के मैनेजर नवीन सागर (Bhuj airport manager Naveen Sagar) ने बताया कि दोपहर 1 बजे के आसपास यह विमान मुंबई के लिए टेकऑफ करेगा। इसके बाद उड़ान रद्द करने पर यात्रियों ने जमकर हंगामा किया।

Explore our articles