रांची : (Ranchi) रांची सिविल कोर्ट (Ranchi Civil Court) ने कुख्यात हिस्ट्रीशीटर संदीप थापा (notorious history-sheeter Sandeep Thapa) को जमानत दे दी है। रांची सिविल कोर्ट के अपर न्यायायुक्त की कोर्ट ने संदीप को जमानत दी। संदीप थापा की ओर से अधिवक्ता सुनील पांडेय और जेनी विभा (Advocates Sunil Pandey and Jenny Vibha) ने बहस की। रांची पुलिस ने संदीप को 13 जून को गिरफ़्तार किया था। उसके पास से पुलिस ने दो रायफल, 23 जिंदा गोलियां, कार समेत कई अन्य सामान बरामद किया था। संदीप थापा हत्या, हत्या का प्रयास, रंगदारी सहित कई मामलों में आरोपित रहा है। सिविल कोर्ट ने उसे कई मामलों में साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया है।


