spot_img

New Delhi : सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी में बदलाव नहीं

नई दिल्ली : (New Delhi) घरेलू सर्राफा बाजार (domestic bullion market) में सोने की कीमत में आज गिरावट का रुख नजर रहा है। हालांकि चांदी के भाव में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। सोना आज 700 रुपये से 760 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है। कीमत में गिरावट के कारण आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 1,02,280 रुपये से लेकर 1,02,430 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी आज 93,750 रुपये से लेकर 93,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में परिवर्तन नहीं होने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार (Delhi bullion market) में आज भी 1,17,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।

दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 1,02,430 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 93,900 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (financial capital Mumbai) में 24 कैरेट सोना 1,02,280 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 93,750 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,02,330 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 93,800 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,02,280 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 93,750 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। कोलकाता में भी 24 कैरेट सोना 1,02,280 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 93,750 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

लखनऊ के सर्राफा बाजार (bullion market of Lucknow) में 24 कैरेट सोना आज 1,02,430 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 93,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,02,330 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 93,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,02,430 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 93,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार (bullion market of Karnataka, Telangana and Odisha) में भी आज सोना सस्ता हुआ है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना आज 1,02,280 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 93,750 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

Explore our articles