spot_img

Mumbai : पनवेल में पुलिस उप निरीक्षक 50हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

मुंबई : (Mumbai) ठाणे जिले में नवीमुंबई से सटे पनवेल (रायगढ़) पुलिस स्टेशन के उप निरीक्षक सचिन वामकर बाइकर (Sub-inspector Sachin Vamkar Biker of Panvel (Raigad) police station) को कल 21जुलाई 2025 को देर रात 10बजकर 30मिनट पर पुराने पनवेल में शिवाजी चौक के निकट मारुति कुशन स्थान पर शिकायतकर्ता से पचास हजार रुपए को रिश्वत लेते हुए रायगढ़ एंटी करप्शन ब्यूरो ने गिरफ्तार किया है।उप निरीक्षक सचिन वामकर बाइकर ने यह राशि अपने कार ड्राइवर रविंद उर्फ सचिन सुभाष बुट्टे के जरिए ली इसलिए उसे भी गिरफ्तार कर मामला दर्ज कराया गया है।

ठाणे स्थित भ्रष्टाचार प्रतिबन्धक विभाग (Anti-Corruption Bureau) द्वारा आज बताया गया है कि शिकायतकर्ता के पिता के खिलाफ पनवेल पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया गया था।उनकी अंतरिम जमानत की अर्जी निरस्त होने के बाद गिरफ्तारी का डर था इसलिए जब उन्होंने पनवेल पुलिस स्टेशन में पुलिस उप निरीक्षक सचिन वामकर बाइकर से संपर्क करने पर उन्होंने गिरफ्तारी से बचने के लिए शिकायतकर्ता से एक लाख रुपए मांगे थे।

इसके बाद शिकायतकर्ता ने कल दोपहर रायगढ़ ब्यूरो को बताया था।ब्यूरो ने इस मामले में कल दोपहर लगभग ढाई बजे से साढ़े तीन बजे तक की गई छानबीन में इसे सही पाया था।इसी बीच पुलिस उप निरीक्षक सचिन वामकर बाइकर आपसी सहमति से शिकायतकर्ता से एक लाख के स्थान पर पचास हजार रुपए लेने सहमत हो गए थे।

कल देर रात करीब साढ़े दस बजे जब पनवेल पुलिस स्टेशन के उप निरीक्षक सचिन वामकर बाइकर अपने कार ड्राइवर रविंद उर्फ सचिन सुभाष बुट्टे के जरिए शिकायतकर्ता से हजार रुपए की राशि ले रहे थे रायगढ़ ब्यूरो द्वारा दोनों को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इसके बाद आरोपी पनवेल के पुलिस उप निरीक्षक सचिन वामकर बाइकर के खिलाफ पनवेल पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

New Delhi : पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद को टीम में लेने के बाद सनराइजर्स लीड्स का एक्स खाता निलंबित

नई दिल्ली : (New Delhi) सनराइजर्स लीड्स का आधिकारिक एक्स खाता गुरुवार को कुछ ही घंटों में निलंबित कर दिया गया। यह कार्रवाई उस...

Explore our articles