Mumbai : भाषा के नाम पर राज ठाकरे स्कूलों की बजाय मदरसे बंद करें : मंत्री नीतेश राणे

0
28

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नीतेश नारायण राणे (Nitesh Narayan Rane) ने शनिवार को कहा कि भाषा के नाम पर स्कूलों को बंद करने की बजाय महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे (Maharashtra Navnirman Sena (MNS) president Raj Thackeray) को मदरसों को बंद करवाना चाहिए। नीतेश राणे ने कहा कि मदरसों में तलवार और घातक हथियार बरामद किए जा चुके हैं।

दरअसल, शुक्रवार को राज ठाकरे ने मीरा रोड में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री हिंदी का समर्थन कर रहे हैं लेकिन अगर पहली से हिंदी अनिवार्य कर गई तो वे स्कूलों को ही बंद करवा देंगे। इसका जवाब देते हुए आज नीतेश राणे ने कहा कि मराठी के नाम पर राज ठाकरे सिर्फ गरीब हिंदुओं की पिटाई कर रहे हैं। जबकि राज्य सरकार ने महाराष्ट्र में मराठी भाषा अनिवार्य किया है और मराठी भाषा के लिए काम कर रही है।

नीतेश राणे ने कहा कि मराठी के नाम पर गरीब हिंदुओं की पिटाई से मराठी का किसी भी तरह भला नहीं हो सकता है। इससे हिंदू एकता प्रभावित हो रही है। राज ठाकरे जिसे भाषा के नाम पिटवा रहे हैं, वह सभी हिंदू हैं। नीतेश राणे ने कहा कि राज ठाकरे स्कूल बंद करवाने की चेतावनी दे रहे हैं। अगर उन्हें स्कूल बंद करवाना है तो वे मदरसों को बंद करवाएं। नीतेश राणे ने कहा कि राज ठाकरे जिसे पिटवा रहे हैं वह क्या पाकिस्तान से आए हैं। जबकि मदरसों में यमन से आए विदेशी नागरिकों को दबोचा गया है। नीतेश राणे ने यह भी कहा कि राज ठाकरे को अगर मराठी भाषा ही सिखानी है तो उन्हें मीरा रोड के नया नगर में अपनी सभा आयोजित करनी चाहिए थी।