मुंबई : (Mumbai) अभिनेत्री संगीता बिजलानी (actress Sangeeta Bijlani’s) के फार्महाउस में चोरी और तोड़फोड़ की चौंकाने (A shocking incident of theft and vandalism) वाली घटना सामने आई है। यह घटना पुणे जिले के मावल इलाके में स्थित उनके फार्महाउस (farmhouse located in Maval area of Pune district) पर घटी, जहां अभिनेत्री करीब चार महीने बाद पहुंचीं तो देखा कि वहां भारी नुकसान हुआ है। पुलिस के मुताबिक, फार्महाउस से कई कीमती सामान गायब मिले हैं और तोड़फोड़ के भी साफ निशान दिखाई दिए हैं। संगीता ने तुरंत स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना से अभिनेत्री काफी हैरान और आहत हैं।
पुलिस को दी गई शिकायत में संगीता बिजलानी ने बताया कि जब वह फार्महाउस पहुंचीं, तो वहां का मुख्य दरवाज़ा टूटा हुआ था और खिड़की की ग्रिल भी उखड़ी मिली। घर के भीतर जाकर उन्होंने देखा कि टीवी गायब है। इसके अलावा चोरों ने बिस्तर, फ्रिज और यहां तक कि सीसीटीवी कैमरा तक तोड़ डाला था। संगीता ने बताया कि बीते कुछ महीनों से वह अपने पिता की खराब तबीयत के चलते फार्महाउस नहीं आ सकीं, जिस वजह से वहां की स्थिति की जानकारी नहीं हो सकी। पुलिस अब आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
संगीता बिजलानी ने घटना के बारे में कहा, “मैं अपने दो घरेलू सहायकों के साथ फार्महाउस पहुंची थी। वहां पहुंचते ही देखा कि मुख्य दरवाज़ा टूटा हुआ है और खिड़की की ग्रिल भी क्षतिग्रस्त है। एक टीवी गायब था, जबकि दूसरा टूटा हुआ मिला। ऊपरी मंज़िल पर हर तरफ सामान बिखरा हुआ था। कुछ कीमती चीज़ें भी नज़र नहीं आ रही थीं।” फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। अधिकारियों द्वारा मौके की जांच की जा रही है और संदिग्धों की तलाश की जा रही है।


