Islamabad : पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आतंकी हमले में डीएसपी की मौत, तीन घायल

0
18

इस्लामाबाद : (Islamabad) बलूचिस्तान प्रांत के मस्तुंग जिले में आज राष्ट्रीय राजमार्ग पर हथियारबंद अज्ञात लोगों ने बलूचिस्तान पुलिस के एक वाहन पर अंधाधुंध (fire on a Balochistan Police vehicle on the national highway in Mastung district of Balochistan) गोलीबारी की। इस गोलीबारी में एक पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। घायलों की हालत गंभीर है। इसलिए मृतक संख्या बढ़ने की आशंका जताई गई है।

डान अखबार की खबर (news of Dawn newspaper) के अनुसार प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद (spokesperson Shahid Rind) के मुताबिक शुरुआती रिपोर्टों में बताया गया है कि हथियारबंद लोगों ने पुलिस उपाधीक्षक के वाहन को निशाना बनाया। हमलावरों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर मस्तुंग के चोटो इलाके के पास पुलिस वाहन पर गोलीबारी की। रिंद ने कहा कि हमलावरों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया है। सुरक्षा बलों को चोटो भेजा गया है।

जियो न्यूज के (According to Geo News) अनुसार घायलों को इलाज के लिए पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर ली है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पुलिस अधिकारी और अन्य की शहादत पर दुख व्यक्त किया है। राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने आतंकवादी हमले की निंदा करते हुए शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।

उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले बलूचिस्तान के अवारन जिले में आतंकवादियों ने पाकिस्तानी सेना के मेजर सैयद रबनवाज तारिक को गोलियों से भून दिया था। इस गोलीबारी में कम से कम तीन लोग मारे गए थे। डान अखबार की न्यूज के इससे पहले सात जुलाई को बलूचिस्तान के नसीराबाद जिले में हाइवे पुलिस वाहन पर हुए हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।