spot_img

New Delhi : राजधानी में महसूस किए गए 3.7 तीव्रता के भूकंप के झटके, झज्जर रहा केन्द्र

नई दिल्ली : (New Delhi) राजधानी दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR) में शुक्रवार शाम 7.49 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इस दौरान लोग घरों से निकल कर बाहर आ गए। भूकंप का केंद्र हरियाणा का झज्जर (epicenter of the earthquake was Jhajjar in Haryana) था।

राष्ट्रीय भूकंप केंद्र (National Earthquake Center) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.7 थी। इसका केंद्र जमीन से दस किलोमीटर की गहराई पर था। यह 28.68 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 76.72 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था। केंद्र झज्जर के नजदीक होने के कारण दिल्ली-एनसीआर में इसके झटके ज्यादा महसूस किए गए।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार भी सुबह 4.4 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

Shimla : चेस्टर हिल केस की हाईकोर्ट निगरानी में जांच हो: भाजपा विधायक रणधीर शर्मा

शिमला : (Shimla) भाजपा विधायक रणधीर शर्मा (BJP MLA Randhir Sharma) ने चेस्टर हिल (Chester Hill case) मामले में कथित बेनामी संपत्ति की जांच...

Explore our articles