खूंटी : (Khunti) तोरपा थाना की पुलिस (Torpa police station) ने बुधवार को थाना क्षेत्र के खूंटी-तोरपा मुख्य मार्ग के चकला मोड़ (pit near Chakla Mor) के पास एक गड्ढे से 22 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद किया है। मृतक के चेहरे सहित अन्य जगहों पर चोट के निशान हैं। इससे आशंका व्यक्त की जाती है पत्थर से कूचकर युवक की हत्या की गयी है। घटनास्थल को देखने से प्रतीत होता है कि किसी अन्य जगह हत्याकांड को अंजाम देकर शव को यहां लाकर फेंक दिया गया है। घटना की सूचना पाकर एएसपी क्रिस्तोफर केरकेट्टा, थाना प्रभारी मुकेश कुमार हेम्ब्रम पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खूंटी भेज दिया गया। पुलिस शव की पहचान करने में जुटी है।


