spot_img

Chandigarh : डयूटी के बाद घर के लिए निकाला पंजाब पुलिसकर्मी लापता

चंडीगढ़ : (Chandigarh) पंजाब के मोहाली में तैनात एक पुलिसकर्मी (policeman posted in Mohali) डयूटी के बाद घर जाते समय रास्ते से लापता हो गया। पुलिस ने उसकी कार लावारिस हालत में बरामद कर ली है, लेकिन कार में खून के निशान मिलने से किसी अनहाेनी की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

जानकारी के अनुसार पुलिस कर्मचारी सतिंदर सिंह (police employee Satinder Singh) मंगलवार की रात मोहाली में अपनी ड्यूटी खत्म कर पटियाला के समाना स्थित अपने घर जा रहा था, लेकिन वह वहां नहीं पहुंचा। परिवार के मुताबिक, कुछ समय से उसकी ड्यूटी मोहाली में थी। वह एक-दो दिन बाद समाना स्थित अपने घर आता-जाता रहता था। कल रात को उसने नौ बजे अपनी पत्नी से फोन पर बात की थी। साथ ही परिवार को कहा था कि वह जल्दी ही आ रहा है। उसके बाद उसका फोन ऑफ हो गया ओर वह नहीं पहुंचा। सतिंदर सिंह का गायब होना पुलिस के लिए एक पहेली बन गया है। परिवार ने पुलिस को बताया कि उसकी किसी से दुश्मनी नहीं थी। पुलिस की टीमें हर एंगल से जांच कर रही हैं।

बाद में पुलिस को उसकी कार गांव भानरा (car in an abandoned condition near village Bhanra) के पास लावारिस हालत में बरामद कर ली है, कार पर खून के निशान भी पाए गए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए पड़ताल की जा रही है और जल्द ही पूरी सच्चाई सामने लाने की कोशिश की जा रही है।

Purba Medinipur : बीएलए को जान से मारने की धमकी, तृणमूल नेताओं के खिलाफ एफआईआर

पूर्व मेदिनीपुर : (Purba Medinipur) तृणमूल कांग्रेस की एक सभा के दौरान जान से मारने की धमकी देने के आरोप में बीएलए-दो शेख मसूद...

Explore our articles