spot_img

New Delhi : लुलु समूह ने एपीडा के साथ साझेदारी में ‘इंडियन मैंगो मेनिया’ लॉन्च किया

आम की किस्मों के साथ-साथ आम से बने स्वादिष्ट व्यंजनों और व्यंजनों का प्रदर्शन किया गया
नई दिल्ली : (New Delhi)
आम के मौसम में लुलु समूह (Lulu Group) ने अबू धाबी में कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) के साथ साझेदारी में ‘भारतीय मैंगो मेनिया 2025’ (‘Indian Mango Mania 2025’)लॉन्‍च किया। यूएई में भारतीय राजदूत संजय सुधीर ने इंडियन मैंगो मेनिया का उद्घाटन किया।

वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय के मुताबिक ‘भारतीय मैंगो मेनिया’ का आयोजन भारतीय कृषि उत्पादों, विशेष रूप से आमों की वैश्विक उपस्थिति को बढ़ाने के अपने सतत प्रयासों के तहत अबू धाबी में किया गया है। यूएई में स्थित भारतीय दूतावास और लुलु समूह के सहयोग से इस आम उत्सव की शुरुआत की गई। यहां भारत की बेहतरीन आम की किस्मों के साथ-साथ आम से बने स्वादिष्ट व्यंजनों और व्यंजनों का प्रदर्शन किया गया है।

केंद्रीय वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल (Union Commerce and Industry Minister Piyush Goyal) ने कहा, “भारत के बेहतरीन आमों ने यूएई के बाजारों को जीत लिया है। ‘इंडियन मैंगो मेनिया 2025’ उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश भर के बागों से हमारे प्रीमियम स्थानीय फल के स्वादों को अमीरात में ग्राहकों के लिए पहुंचा रहा है। हमारे किसान और निर्यातक वैश्विक बाजारों से बढ़ती मांग के साथ अपनी मेहनत की मीठी सफलता का स्वाद चख रहे हैं।”

मंत्रालय के मुताबिक ‘इंडियन मैंगो मेनिया 2025’ में जीआई-टैग विशिष्‍टताओं सहित भारतीय आम की उत्‍कृष्‍ट किस्मों का प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शित भारतीय आम की उम्‍दा किस्मों में जीआई-टैग और क्षेत्रीय विशिष्टताएं जैसे बनारसी लंगड़ा, दशहरी, चौसा, सुंदरजा, आम्रपाली, मालदा, भारत भोग, प्रभा शंकर, लक्ष्मण भोग, महमूद बहार, वृंदावनी, फजली और मल्लिका शामिल हैं। आम के शीर्ष मौसम में आयोजित इस संवर्धन का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय उपभोक्ताओं, विशेष रूप से यूएई और खाड़ी क्षेत्र में व्‍यापक स्‍तर पर फैले भारतीय प्रवासियों को भारत की उत्‍कृष्‍ट आम किस्मों को प्रद‍र्शित करना है।

इस अभियान का आधिकारिक उद्घाटन संयुक्त अरब अमीरात में भारत के राजदूत संजय सुधीर (Ambassador of India to the UAE, Sanjay Sudhir) ने लुलु हाइपरमार्केट, खालिदिया मॉल में लुलु समूह के अध्यक्ष यूसुफ अली एमए की उपस्थिति में किया। इस कार्यक्रम में भारतीय दूतावास के काउंसलर (व्यापार और निवेश) रोहित मिश्रा, एपीडा के उप महाप्रबंधक डॉ. सीबी सिंह और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

New Delhi : डीपीआईआईटी ने क्राफ्टन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ किया समझौता

नई दिल्ली : (New Delhi) देश के स्टार्टअप और नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए उद्योग और...

Explore our articles